Manoranjan Nama

26 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं अभिषेक बच्चन, अभी नहीं डिस्चार्ज की उम्मीद

 
26 दिनों से अस्पताल में भर्ती हैं अभिषेक बच्चन, अभी नहीं डिस्चार्ज की उम्मीद

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अभिषेक बच्चन को पिछले दिनों कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद मुंबई के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अभिषेक बच्चन को यहां पर 26 दिन पूरे हो चुके है। इस बात की जानकारी खुद अभिषेक बच्चन ने दी हैं अभिनेता ने हाल ही में शेयर किए अपने पोस्ट में बताया कि उनको अस्पताल में 26 दिन हो चुके है लेकिन अभी डिस्चार्ज करने का डॉक्टर का कोई प्लान नहीं है। ऐसे में अभिषेक बच्चन के बॉलीवुड के कई सारे दोस्तों ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि जल्द ही आप अस्पताल से घर वापसी जाएंगे। सोशल मीडिया पर अभिषेक बच्चन के पोस्ट पर कई सारे कमेंट आ चुके है।

अभिनेता रितेश देशमुख उनके पोस्ट पर लिखते हैं कि, चैन कुली की मैन कुली की चैन। ये अमिताभ बच्चन की फिल्म सत्ते पे सत्ता का डायलॉग है जिसमे जब सातों भाई कुछ काम करते हैं तो ये एक साथ बोलते है। शिल्पा शेट्ट ने कमेंट करते हुए लिखा कि, कम ऑन। भय्यू। अनिल कपूर और नीतू सिंह ने इमोजी बनाकर उनका हौसला बढ़ाया। बहन बहन श्वेता बच्चन ने लिखा कि, जमे रहो। तुम यह कर सकते।

 

इसके अलावा बॉलीवुड के कई सारे दिग्गजों ने अभिनेता अभिषेक बच्चन का हौसला बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बीते 11 जुलाई को ही अमिताभ बच्चन को कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था। इसके बाद खबर आई कि अभिषेक बच्चन भी इससे संक्रमित हैं। दोनों को नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया। इसके कुछ ही दिनों बाद खबरें सामने आई कि ऐश्वर्या राय बच्चन और बेटी आराध्या भी कोविड 19 पॉज़िटिव पाये गये हैं।

शुरूआत में दोनों को घर में ही क्वारंटाइन कर दिया गया था बाद में जब तबीयत और बिगड़ गई तो उनको अस्पताल में भर्ती किया गया गया। अब अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और अराध्या तो अस्पताल से ठीक होकर घर वापस आ गए है वहीं अभिषेक बच्चन अभी भी वहीं है। उम्मीद है जल्द ही उनको भी छुट्टी मिल जाएगी।

Post a Comment

From around the web