Manoranjan Nama

Anurag Kashyap controversy: मीटू आरोप ही नहीं इससे पहले भी विवादों में आ चुके हैं अनुराग कश्यप

 
Anurag Kashyap controversy: मीटू आरोप ही नहीं इससे पहले भी विवादों में आ चुके हैं अनुराग कश्यप

बालीवुड के मशहूर फिल्म मेकर और डायरेक्टर अनुराग कश्यप इन दिनों चर्चा में बने हुए है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अनुराग कश्यप पर मशहूर अभिनेत्री पायल घोष में यौन शोषण का आरोप लगाया है सिर्फ इतना ही नहीं उनके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई है। जिसकी वजह से वो कई दिनों से लगातार चर्चा में बने हुए है। आपको बता दें कि ये पहला मामला नहीं है जब अनुराग कश्यप विवादों में आए हो इससे पहले विवादों का और अनुराग कश्यप का काफी गहरा नाता रह चुका है। आज हम आपको अनुराग कश्यप और उनके विवादों के बारे में बताने जा रहे है।

पीएम मोदी पर किया था वार
आपको बता दें कि अनुराग कश्यप ने एक बार पीएम मोदी पर भी सवाल उठाया था। जब पीएम मोदी ने अचानक पाकिस्तान का दौरा किया था। ये बात साल 2016 की है। उस वक्त अनुराग कश्यप ने कहा था कि पीएम मोदी को देश से माफी मांगनी चाहिए। इसके अलावा वो और भी कई राजनीतिक फैसले पर भी सवाल उठा चुके है।

अमिताभ बच्चन पर वार
अनुराग कश्यप ने एक बार अमिताभ बच्चन पर भी निशाना साधा था। आपको बता दें कि संजय लीला भंसाली की फिल्म को देखकर अनुराग ने अमिताभ बच्चन के अभिनय पर सवाल उठाया था।

सलमान खान से पंगा
अनुराग कश्यप ने सलमान खान से भी पंगा लिया है। ये बात उस वक्त की है जब अनुराग के भाई अभिनव कश्यप की बहस अरबाज खान से हुई थी। तब अरबाज ने अभिनव को फिल्म दबंग 2 से हटा दिया था। उस वस्क्त अनुराग ने पोस्ट करते हुए कहा था कि, सलमान खान को लगता है कि उन्होंने मेरे भाई की जिंदगी बनाई है। उम्मीद है कि जब वे दबंग-2 करेंगे तो अपने भाई अरबाज के लिए भी ऐसा ही करेंगे।

करण जौहर पर निशाना
अनुराग कश्यप ने करण जौहर के मशहूर चैट शो कॉफी विद करण को कचरा शो करार दिया था। इसके बाद करण जौहर का अनुराग के इस कमेंट पर प्रतिक्रिया भी सामने आई थी। करण ने उनको मनोचित्सक के पास चेकअप कराने की सलाह दी थभ्।

Post a Comment

From around the web