Manoranjan Nama

‘बदन पे सितारों’ रेट्रो सांग 2.0 – आसिम रियाज फिर दिखेंगे नए म्यूजिक विडियो में।

 
‘बदन पे सितारों’ रेट्रो सांग 2.0 – आसिम रियाज फिर दिखेंगे नए म्यूजिक विडियो में।

‘बदन पे सितारों’ रेट्रो सांग 2.0 – आसिम रियाज फिर दिखेंगे नए म्यूजिक विडियो में।आसिम रियाज जल्द ही रेट्रो सांग ‘बदन पे सितरें’ गाने में नजर आएंगे। इस गाने में आसिम के साथ शहनूर नजर आएंगी जिन्होंने खुद भी इस गाने में अपनी आवाज दी हैं। और जिंनका यह पहला म्यूजिक विडियो होगा। दोनों कलाकारों ने अपने इंस्टा अकाउंट पर इस गाने के पोस्टर को शेयर किया। साथ ही गाने के जल्द रिलीज होनेकी जानकारी दी और उत्सुकता जाहिर की।BADAN Pe Sitare - Retro Song 2.0 Music Video | Asim Riaz | Sehnoor | Stebin  Ben | Kunal Verma - YouTubeवहीं आज रिलीज किए गए गाने के पोस्टर की बात करें तो, आसिम और शहनूर रात के अंधेरे में सड़क के बीचों-बीच स्टनिंग लूक में गाड़ी के सामने खड़े होकर पोस दे रहें हैं। और पोस्टर पर कमिंग सून के साथ-साथ गाने का नाम ‘बदन पे सितारों’ रेट्रो सांग 2.0 लिखा हैं। वहीं अन्य कलाकारों के नाम भी पोस्टर में देखे जा सकते हैं। ‘बदन पे सितारों’ रेट्रो सांग 2.0 को स्टेबिन बेन और खुद शहनूर इस गाने को गाती दिखेंगी। गाने के लिरीक्स कुनाल वर्मा ने लिखे हैं। यह गाना सारेगामा म्यूजिक बैनर के अंडर लांच किया जाएगा। वहीं गाने को प्रोड्यूस सौरभ प्रजापत और विजय ठ्क्कर कर रहें हैं। इस विडियो के डायरेक्टर अमन प्रजापत हैं।

आसिम ने गाने के पोस्टर को शेयर कर कैप्शन में लिखा, ‘रेट्रो आप सभी को बुला रहा हैं। इस साल का सबसे बेहतरीन और इंतजार कराने वाला गाना ‘बदन पे सितारों’ रेट्रो सांग 2.0 जल्द आ रहा है आप सभी के दिलों को जीतने।’
इसी के साथ आसिम ने शहनूर के साथ-साथ गाने के सभी कलाकारों को टैग किया। इसके पहले भी आसिम हिमांशी खुराना के साथ कई म्यूजिक विडियो में नजर आ चुके हैं। हाल ही में दोनों ‘टी-सिरीज’ के ‘दिल को मैंने दी कसम’ में नजर आएं थे। वहीं हिमांशी और आसिम की जोड़ी लोग खूब पसंद कर रहें हैं। बिग-बॉस के बाद से ही दोनों तीन-चार म्यूजिक विडियो में साथ नजर आ चुके हैं। अब देखना होगा कि आसिम और शहनूर के ‘बदन पे सितारों’ रेट्रो सांग 2.0 को लिस्नर्स कितना पसंद करते हैं।

Post a Comment

From around the web