Manoranjan Nama

भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी के साथ हुआ गंभीर हादसा, अस्पताल में करवानी पड़ी सर्जरी

 
भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी के साथ हुआ गंभीर हादसा, अस्पताल में करवानी पड़ी सर्जरी

बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस भाग्यश्री लॉकडाउन के दौरान अपनी फैमिली के साथ क्वारंटीन समय बिता रही है। इस दौरान भाग्यश्री के कई वीडियोज और तस्वीरें भी सामने आई थी। वही अब इसी बीच अभिनेत्री भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, एक्ट्रेस भाग्यश्री के पति हिमालय दसानी को हाल ही में कंधे में चोट आई थी। इसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। उनकी सर्जरी कोकिलाबेन धीरूभाई अस्पताल में हुई है। भाग्यश्री ने एक हाल ही में इंस्टाग्राम पोस्ट के सहारे डॉक्टर्स, नर्सेस और अस्पताल के स्टाफ को शुक्रिया अदा किया है। उन्होंने इसके अलावा ये भी कहा है कि इस अस्पताल में सभी कोरोना प्रोटोकॉल फॉलो किए गए। अभिनेत्री भाग्यश्री ने इस पोस्ट में अपनी और पति की तस्वीर अस्पताल से शेयर की है।

भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी के साथ हुआ गंभीर हादसा, अस्पताल में करवानी पड़ी सर्जरी

उन्होंने इस तस्वीर को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा कि सर्जरी पूरी हुई, ये ऐसा समय नहीं है जब आप किसी अस्पताल के पास जाना पसंद करते हैं। वह आगे कहती है कि लेकिन दुर्भाग्य से एक एक्सीडेंट के चलते हमें ऐसा करना ही पड़ा, डॉ पर्दीवाला ने शानदार काम किया है। भाग्यश्री ने आगे डॉक्टर्स का शुक्रिया अदा करते हुए ये भी कहा कि मैं अंबानी स्टाफ, डॉक्टर्स और नर्सेस का शुक्रिया अदा करती हूं। इतना ही नही भाग्यश्री ने अपने पोस्ट में लिखा कि परफेक्ट कोरोना प्रोटोकॉल को मेंटेन किया गया, कोरोना पॉजिटिव पेशेंट्स और स्टाफ दूसरे फ्लोर पर मौजूद थे तो ऐसे में किसी भी तरह की परेशानी नहीं हुई।

भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी के साथ हुआ गंभीर हादसा, अस्पताल में करवानी पड़ी सर्जरी

उन्होंने कहा कि मैं अपने सभी शुभचिंतकों को धन्यवाद देना चाहती हूं, हम जल्द ही घर लौटेंगे। वही भाग्यश्री के इस पोस्ट पर उनके बेटे ने भी कमेंट किया है। मां भाग्यश्री के इस पोस्ट पर बेटे अभिमन्यु ने कमेंट करते हुए लिखा- जल्दी घर आइए। बात करें भाग्यश्री के करियर की, तो उनकी पहली फिल्म ‘मैंने प्यार किया’ थी। इस फिल्म से ही भाग्यश्री रातोंरात पॉपुलर हो गई थी।

भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी के साथ हुआ गंभीर हादसा, अस्पताल में करवानी पड़ी सर्जरी

इस फिल्म में भाग्यश्री को काफी पसंद किया गया था। फिल्म को दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धाकड़ कमाई की थी। इस फिल्म में भाग्यश्री के साथ सलमान खान अहम भूमिका में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। लेकिन भाग्यश्री ने इस फिल्म के तुरंत बाद बिजनेसमैन और प्रोड्यूसर हिमालय दसानी से शादी रचा ली थी। भाग्यश्री ने बताया था कि हिमालय और उनकी चाइल्डहुड से ही दोस्ती थी और दोनों ने साथ में स्कूल में पढ़ाई भी की थी।

फिलहाल उनका बेटा अभिमन्यु बॉलीवुड में डेब्यू कर चुका है। अभिमन्यु दासानी ने फिल्म मर्द को दर्द होता ही अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। इस फिल्म में अभिमन्यु दासानी के अलावा राधिका मदान भी अहम भूमिका में नजर आई थी। वही अब जल्द ही अभिमन्यु दासानी फिल्म निकम्मा में नजर आने वाले है। फिल्म निकम्मा में अभिमन्यु के अलावा शिल्पा शेट्टी, शर्ली सेतिया अहम भूमिका में नजर आएगी।

भाग्यश्री के पति हिमालय दासानी के साथ हुआ गंभीर हादसा, अस्पताल में करवानी पड़ी सर्जरी

Post a Comment

From around the web