Manoranjan Nama

फिल्म दिल धड़कने दो हुए पांच साल पूरे, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर रणवीर ने ताजा की यादें

 
फिल्म दिल धड़कने दो हुए पांच साल पूरे, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर रणवीर ने ताजा की यादें

रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा स्टारर फिल्म दिल धड़कने दो को आज पूरे 5 साल हो गए है। ये फिल्म साल 2015 में रिलीज हुई थी। वही आज फिल्म “दिल धड़कने दो” के रिलीज को पांच साल पूरे होने पर एक्टर रणवीर सिंह ने इसको लेकर खास पोस्ट साझा किया है। जोया अख्तर के निर्देशन में बनी इस फिल्म का बजट 83 करोड़ रुपये था।

फिल्म दिल धड़कने दो हुए पांच साल पूरे, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर रणवीर ने ताजा की यादें

फिल्म दिल धड़कने दो ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर तकरीबन 145 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था। फिल्म 5 जून 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिला था। इस फिल्म में रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा की जोड़ी को भी दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया गया था।

फिल्म दिल धड़कने दो हुए पांच साल पूरे, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर रणवीर ने ताजा की यादें

वही अब फिल्म दिल धड़कने दो को पांच साल पूरे होने पर एक्टर रणवीर सिंह ने फिल्म की शूटिंग के दिनों की अपनी एक तस्वीर शेयर की है। इस तस्वीर में एक्टर रणवीर सिंह अभी से काफी ज्यादा बदले हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर में रणवीर सिंह के बाल काफी छोटे हैं और क्लीन शेव में नजर आ रहे है। क्लीन शेव में रणवीर का लुक उनके वर्तमान लुक से काफी अलग नजर आ रहा है। इस तस्वीर में वो हमेशा की तरह ही काफी हैंडसम नजर आ रहे है।

फिल्म दिल धड़कने दो हुए पांच साल पूरे, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर रणवीर ने ताजा की यादें

इस तस्वीर के कैप्शन में रणवीर सिंह ने लिखा, “दिल धड़कने दो के 5 साल।” फिल्म दिल धड़कने दो में प्रियंका चोपड़ा और रणवीर सिंह के अलावा अनिल कपूर, अनुष्का शर्मा, फरहान अख्तर, आमिर खान, राहुल बोस, विक्रांत मेसी जैसे ही बेहतरीन कलाकार लीड रोल में नजर आए थे। इस फिल्म ने काफी सुर्खियां बटौरी थी। वही बात करें रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की, तो वो आखिरी बार फिल्म गली बॉय में नजर आए थे। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी।

View this post on Instagram

5 years of #DilDhadakneDo 🛳💓

A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on

वही अब जल्द ही रणवीर सिंह फिल्म 83, तख्त, जयेशभाई जोरदार जैसी ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आने वाले है। रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म 83 की रिलीज डेट हाल ही में कोरोना की वजह से टाल दी गई। ये फिल्म पहले इसी साल 10 अप्रैल 2020 को रिलीज होने वाली थी। लेकिन कोरोना के चलते इसकी रिलीज डेट अनिश्चितकाल के लिए टाल दी गई। इस फिल्म में रणवीर सिंह क्रिकेटर कपिल देव की भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म मे दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी का किरदार निभाएंगी।

फिल्म दिल धड़कने दो हुए पांच साल पूरे, थ्रोबैक तस्वीर शेयर कर रणवीर ने ताजा की यादें

Post a Comment

From around the web