Manoranjan Nama

गुंजन सक्सेना बनने के लिए जाह्नवी कपूर ने की कमरतोड़ मेहनत, सामने आया BTS वीडियो

 
गुंजन सक्सेना बनने के लिए जाह्नवी कपूर ने की कमरतोड़ मेहनत, सामने आया BTS वीडियो

साल 2018 में फिल्म धड़क से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू करने के बाद अभिनेत्री जाह्नवी कपूर की अब दो साल बाद उनकी दूसरी फिल्म रिलीज होने जा रही है। जाह्नवी कपूर की दूसरी फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल ​गर्ल है। जिसकी वजह से अभिनेत्री इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। सोशल मीडिया पर कुछ समय पहले रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर ट्रेंड कर रहा है लोगों की फिल्म को लेकर मिली जुली प्रतिक्रिया सामने आई है। वहीं जाह्नवी कपूर का फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल ​गर्ल में एक अलग ही अंदाज नजर आ रहा है।

जहां उनकी पहली फिल्म एक लव स्टोरी थी वहीं इस बार बहादुर महिला की बहादुरी की कहानी है। गुंजन सक्सेना: द कारगिल ​गर्ल फिल्म के लिए जाह्नवी कपूर को कड़ी मेहनत करनी पड़ी है। जाह्नवी कपूर ने फिल्म के​ लिए खास तैयारिया की है। फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल ​गर्ल का BTS वीडियो सामने आया है। इस वीडियो को खुद जाह्नवी कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है।

इस वीडियो में देखने के बाद पता चलेगा कि कैसे जाह्नवी कपूर ने खुद को गुंजन सक्सेना फिल्म के लिए बदला और तैयारी कीं। BTS वीडियो में जाह्नवी कपूर रियल लाइफ की गुंजन सक्सेनस से मिलती हुई नजर आ रही है। वीडियो में जाह्नवी कपूर ने अपने किरदार के लिए काफी पसीना बहाया है।

जाह्नवी दौड़ लगा रही हैं और सैल्यूट करने का तरीका भी सीख रही हैं। खैर अगर हम बात करें फिल्म गुंजन सक्सेना: द कारगिल ​गर्ल की तो इसमे जाह्नवी कपूर के अलावा पंकज त्रिपाठी अहम किरदार में नजर आने वाले है। फिल्म 12 अगस्त को नेटफ्लिक्स पर रिलीज की जा रही है। इसका निर्माण धर्मा प्रोडक्शन ने किया है।

Post a Comment

From around the web