Manoranjan Nama

नच बलिए 10 को लेकर बन रहा है बज, नजर आ सकती है ये चर्चित जोड़ियां

 
नच बलिए 10 को लेकर बन रहा है बज, नजर आ सकती है ये चर्चित जोड़ियां

नच बलिए सीजन 10 को लेकर इन दिनों कई तरह की खबरें सामने आ रही है। इस वक्त फैंस ये जानने के लिए उत्साहित है कि इस बार नच बलिए सीजन 10 में कौन कौन सी जोड़ी अपने डांस का हुनर दिखाने वाली है। तो इस बार कई सारी जोड़ी चर्चा में है जो नजर आ सकती है। आइए जानते हैं। चर्चा है कि इस बार ये पांच जोड़ियां इस शो का हिस्सा बन सकती है।

सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल
सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी को काफी पसंद किया गया है। बिग बॉस 13 में इस जोड़ी को दर्शकों की तरफ से बेशुमार प्यार मिला है। वहीं शहनाज गिल भी सिद्धार्थ के लिए अपना प्यार एक बार नहीं कई बार जाहिर कर चुकी हैं वहीं सिड शहनाज को सिर्फ अपना एक अच्छा दोस्त ही मानते है। खबरों में ऐसा कहा जा रहा है कि सिद्धार्थ शुक्ला और शहनाज गिल की जोड़ी नच बलिए 10 में जनर आ सकती है।

आसिम रियाज और हिमांशी खुराना
आसिम रियाज और हिमांशी खुराना की जोड़ी बिग बॉस 13 की सबसे ज्यादा चर्चित जोड़ियों की लिस्ट में आती है। खबरें है कि ये जोड़ी भी एक बार फिर से टीवी शो नच बलिए के अगले सीजन में नजर आ सकती है।

पारस छाबड़ा और महिरा शर्मा
इसके बाद बारी आती है पारस छाबड़ा और महिरा शर्मा इन दोनों की जोड़ी भी दर्शकों क्यूट लगती है। इन दोनों को आपने कई बार म्यूजिक वीडियो में देख चुके है। अब खबरें है कि पारस छाबड़ा और महिरा शर्मा की मशहूर जोड़ी नच बलिए 10 में नजर आ सकती है।

अंकिता लोखंडे और विक्की जैन
टीवी और बॉलीवुड की अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी अपने बॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ नच बलिए 10 में नजर आ सकती हैं लेकिन इसके बारे में कोई पुख्ता जानकारी सामने नहीं आई है।

रूबिना दिलाइक और अभिनव शुक्ला
टीवी की मशहूर अभिनेत्री रूबिना दिलाइक भी अपने पति अभिनव शुक्ला के साथ नच बलिए 10 का हिस्सा बन सकती है ऐसा खबरों में कहा जा रहा है कि लेकिन इस पर अब तक कोई भी साफ जानकारी सामने नहीं आई है।

Post a Comment

From around the web