Manoranjan Nama

राफेल के इंडिया आने पर परिणीति चोपड़ा ने जाहिर की खुशी, पोस्ट कर किया पुराने दिनों को याद

 
राफेल के इंडिया आने पर परिणीति चोपड़ा ने जाहिर की खुशी, पोस्ट कर किया पुराने दिनों को याद

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा एक बेहतरीन एक्ट्रेसेस में से एक है। परिणीति चोपड़ा हिंदी सिनेमा की कई बेहतरीन फिल्मों में नजर आ चुकी है। परिणीति चोपड़ा अपनी फिल्मों के अलावा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती है। वह अक्सर अपनी नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा करती रहती है। वही अब इसी बीच एक बार फिर अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

राफेल के इंडिया आने पर परिणीति चोपड़ा ने जाहिर की खुशी, पोस्ट कर किया पुराने दिनों को याद राफेल के इंडिया आने पर परिणीति चोपड़ा ने जाहिर की खुशी, पोस्ट कर किया पुराने दिनों को याद

दरअसल, बुधवार का दिन भारत के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में लिखा जाएगा। लंबे इतंजार के बाद भारत की धरती पर राफेल फाइटर जैट ने दस्तक दी। करीब 36 में से पांच राफेल विमान बुधवार को अंबाला में सुरक्षित लैंड किए, वो पल पूरे देश के लिए गर्व महसूस करने वाला था। इस अत्याधुनिक विमान के भारत आगमन से राजनीतिक गलियारों में तो हलचल देखने को मिली ही, इसके अलावा बॉलीवुड ने भी इसका दिल खोलकर स्वागत किया।

राफेल के इंडिया आने पर परिणीति चोपड़ा ने जाहिर की खुशी, पोस्ट कर किया पुराने दिनों को याद राफेल के इंडिया आने पर परिणीति चोपड़ा ने जाहिर की खुशी, पोस्ट कर किया पुराने दिनों को याद

बॉलीवुड इंडस्ट्री ने राफेल विमान की अहमियत को समझा और सोशल मीडिया पर इस कामयाबी के लिए बधाई दी है। वही अब इस कड़ी में एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पोस्ट पर रिएक्ट करते हुए राफेल के भारत आने पर खुशी जाहिर की। उन्होंने अपने पुराने दिनों को भी याद किया। परिणीति ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा कि ये मेरे होमटाउन के लिए ऐतिहासिक लम्हा है, घर के ऊपर से हवाई जहाज को गुजरते देख और उनकी आवाजों को सुन मेरा बचपन बीता है।

वह आगे कहती है कि गर्व है भारतीय और अंबालियन होने पर। वही अब परिणीति चोपड़ा का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पोस्ट पर उनके फैंस और तमाम सोशल मीडिया यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे है। सोशल मीडिया पर आज कल कम एक्टिव दिख रहीं परिणीति की तरफ से सामने आए इस ट्वीट ने सभी का ध्यान खींचा। वैसे परिणीति के अलावा अनुपम खेर ने भी राफेल का स्वागत बड़े ही अनोखे अंदाज में किया। उन्होंने गाने के जरिए इस ऐसिताहिसक लम्हे का जश्न मनाया। उन्होंने एक पोस्ट करते हुए लिखा कि मेरे घर #Rafale आये औ राम जी। अनुपम के अलावा बिग बॉस 13 के विनर सिद्धार्थ शुक्ला ने भी इस मौके पर अपनी खुशी जाहिर की। वो लिखते हैं- राफेल ने हिंदुस्तान की धरती को छू दिया है, भारतीय वायुसेना को बधाइयां, हिंदुस्तान को और ताकत मिले।

राफेल के इंडिया आने पर परिणीति चोपड़ा ने जाहिर की खुशी, पोस्ट कर किया पुराने दिनों को याद

बॉलीवुड के और भी कई सितारों ने इस मौके पर ट्वीट कर अपनी खुशी का इजहार किया। वैसे इससे पहले भी बॉलीवुड ने हर बड़े मौके पर एकजुटता दिखाई है और ऐसे ही देशहित के फैसलों का स्वागत किया है। वही बात करें परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की, तो वो आखिरी बार फिल्म जबरिया जोड़ी में नजर आई थी। फिल्म जबरिया जोड़ी में परिणीति चोपड़ा के अलावा सिद्धार्थ मल्होत्रा अहम भूमिका में नजर आए थे। हालांकि, ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नही दिखा पाई थी। इस फिल्म के अलावा अब जल्द ही परिणीति चोपड़ा फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन जैसी ही कई बड़ी फिल्मों में नजर आएगी।

राफेल के इंडिया आने पर परिणीति चोपड़ा ने जाहिर की खुशी, पोस्ट कर किया पुराने दिनों को याद

Post a Comment

From around the web