Manoranjan Nama

प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर किया नाम का ऐलान

 
प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर किया नाम का ऐलान

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के घर एक नन्हा मेहमान आया है। जी हां, हाल ही में प्रियंका चोपड़ा की जिठानी सोफी टर्नर के घर किलकारियां गूंजी है। दरअसल, प्रियंका की जेठानी और जो जोनस की पत्नी सोफी टर्नर ने हाल ही में बेटी को जन्म दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, गेम ऑफ थ्रोन्स की अभिनेत्री सोफी टर्नर और जो जोनस ने अपनी बेटी का नाम विला रखा है।

प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर किया नाम का ऐलान

सोफी ने 22 जुलाई को लॉस एंजिलिस के एक हॉस्पिटल में बेटी को जन्म दिया। नन्हे मेहमान के आने से कपल और उनका परिवार बेहद खुश है। सोफी टर्नर की प्रेग्नेंसी के दौरान काफी तस्वीरें सामने आई, जिनमें वो बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखीं थीं। सोफी टर्नर ने अपनी प्रेग्नेंसी को काफी इंजॉय किया है। सोफी टर्नर ने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान बेबी बंप फ्लॉनट करते हुए कई तस्वीरें भी साझा की थी।

प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर किया नाम का ऐलान

पिछले साल ही सोफी टर्नर ने जो जोनास से शादी रचाई थी। इन दोनों की शादी काफी सुर्खियों में रही थी। वही इसी साल फरवरी में सोफी ने प्रेग्नेंट होने की जानकारी अपने परिवार और फैंस को दी थी, जिसके बाद से ही फैंस को उनके पहले बच्चे का इंतजार था। सोफी टर्नर ने 24 साल की उम्र में अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। शादी से पहले सोफी और जो जोनस ने काफी समय तक एक दूसरे को डेट किया है।

प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर किया नाम का ऐलान

साल 2016 में सोफी और जो ने एक दूसरे के डेट करना शुरू किया था। वही दूसरी तरफ प्रियंका चोपड़ा के साथ भी सोफी टर्नर की काफी अच्छी बॉन्डिंग है और दोनों सोशल मीडिया पर साथ में तस्वीरें भी शेयर करती हैं। देवरानी-जेठानी साथ में फैमिली वेकेशन पर भी जाते हैं। वैसे तो सोफी टर्नर अभिनेत्री प्रियंका की जेठानी हैं, लेकिन उम्र में उनसे करीब 14 साल छोटी हैं।

प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर किया नाम का ऐलान

सोफी पॉपुलर अमेरिकी टीवी सीरियल गेम ऑफ थ्रोन्स की एक्ट्रेस हैं। इस कपल ने अक्टूबर 2017 में इंगेजमेंट अनाउंस करके अपने फैंस को सरप्राइज कर दिया था। दोनों ने पिछले साल जून में परिवार की मौजूदगी में शादी की थी। वही अब दोनों पेरेंट्स भी बन गए है। दोनों अपने बेटी को लेकर काफी खुश है।

प्रियंका की जेठानी सोफी टर्नर ने दिया बेटी को जन्म, सोशल मीडिया पर किया नाम का ऐलान

Post a Comment

From around the web