Manoranjan Nama

रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की तस्वीर, दिखा अभिनेता का स्टाइलिश अंदाज

 
रणवीर सिंह ने शेयर की बचपन की तस्वीर, दिखा अभिनेता का स्टाइलिश अंदाज

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता रणवीर सिंह अक्सर अपने लुक की वजह से चर्चा में बने रहते है। उनका फैशन सेंस देखकर कई लोग हैरान हो जाते है। कई बार रणवीर सिंह को उनके फैशन सेंस की वजह से लोग उनका मजाक तक बनाया करते है लेकिन इससे रणवीर सिंह पर कोई असर नहीं पड़ता है। वो हर बार पूरे कॉन्फिडेंस के साथ लुक को कैरी करते हैं। यही कारण है कि आज रणवीर सिंह को बॉलीवुड में बाकी अभिनेताओं से अलग आंका जाता है।

चाहे लुक को लेकर हो या फिर फिल्मों को लेकर। रणवीर सिंह ने अपनी पिछली रिलीज कई सारी फिल्मों में अपने शानदार अभिनय का लोहा मनवाया है।वो बॉलीवुड इंडस्ट्री के उभरते हुए टॉप स्टार है।रणवीर सिंह बचपन से ही काफी स्टइालिश रहे है। जी हां आपको शायद हमारी बातों पर यकीन नहीं होगा तो आप खुद इस तस्वीर में देख सकते है। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की है जो उनके बचपन की है। उनकी ये तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रही है। जिस पर अब तक रणवीर सिंह के चाहने वालों के ढेर सारे लाइक्स और कमेंट आ चुके हैं।

अगर हम बात करें रणवीर सिंह की इस तस्वीर की तो इसमे वो व्हाइट टी-शर्ट, ब्लू डेनिम पहने स्माइल करते दिख रहे हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में लिखा कि, स्टाइल में रहने का। उनके इस कमेंट से ऐसा लग रहा है कि वो अपने स्टाइल और फैशन को लेकर काफी सतर्क हैं।

कुछ समय पहले ही रणवीर सिंह को एक सैलून में देखा गया था जहां से उनकी तस्वीर भी सामने आई थी। जिसके बाद से कयास लगाए जा रहे थे कि अभिनेता ने नए लुक के लिए सैलून गए है। खैर अगर हम बात करें रणवीर सिंह के काम की तो वो आने वाले दिनों में फिल्म 83 में नजर आने वाले है।

जिसका निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म को इसी क्रिसमस पर रिलीज करने का मेकर्स का प्लान है जिसका ऐलान कुछ समय पहले ही मेकर्स ने किया था। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ दीपिका पादुकोण, पंकज त्रिपाठी, हाडे संधू जैसे कलाकार नजर आने वाले है।

Post a Comment

From around the web