Manoranjan Nama

सुशांत संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात को किया रिया चक्रवर्ती ने कबूल, बताई ये बातें

 
सुशांत संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात को किया रिया चक्रवर्ती ने कबूल, बताई ये बातें

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को एक महीने का समय पूरा हो चुका है। लेकिन अभी तक अभिनेता सुशांत सिंह की मौत एक मिस्ट्री बनी हुई है। सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने ही 14 जून को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। वही अब सुशांत के निधन के डेढ़ महीने बाद उनके पिता केके सिंह ने एक्टर की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। एक्टर सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड मामले में उनके पिता द्वारा बिहार में FIR दर्ज कराए जाने के बाद एक के बाद एक कई मोड़ आ चुके हैं। एक तरफ जहां बिहार पुलिस पड़ताल की रफ्तार तेजी से बढ़ा रही है। तो वहीं दूसरी तरफ रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका देते हुए कहा है कि जांच दो जगहों पर क्यों हो रही है? उन्होंने माना कि वह सुशांत के साथ रिलेशनशिप में रह रही थीं और साथ ही ये अपील भी की कि जांच मुंबई में ही चलने दी जाए क्योंकि बिहार में मामले की निष्पक्ष जांच नहीं हो सकेगी।

सुशांत संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात को किया रिया चक्रवर्ती ने कबूल, बताई ये बातें सुशांत संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात को किया रिया चक्रवर्ती ने कबूल, बताई ये बातें

रिया चक्रवर्ती ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की गई याचिका में कुबूल किया है कि वह सुशांत सिंह राजपूत के साथ लिव इन में रह रही थीं। रिया चक्रवर्ती ने आगे ये भी कहा कि उस पर झूठे आरोप लगाए गए हैं और सुशांत की मौत के बाद उन्हें हत्या से लेकर रेप तक की धमकी मिल चुकी है। रिया ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत मुंबई पुलिस से भी की थी।वही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के CA ने एक इंटरव्यू के दौरान बातचीत में बताया है कि उनके खाते से कुछ छोटे-बड़े ट्रांजेक्शन के अलावा कोई मेजर लेनदेन नहीं किया गया है। सुशांत के सीए ने ये भी कहा है कि उनका अकाउंट में मौजूद पैसा इतना ज्यादा भी नहीं था जितना उनके परिवार ने बताया है। उन्होंने ये भी कहा है कि किसी के भी खाते में इतना बड़ा ट्रांजेक्शन नहीं किया गया है।

सुशांत संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात को किया रिया चक्रवर्ती ने कबूल, बताई ये बातें सुशांत संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात को किया रिया चक्रवर्ती ने कबूल, बताई ये बातें

बिहार पुलिस के मुताबिक, 6 लोगों से पूछताछ हो चुकी है, जिनमें सुशांत के कुक, सुशांत की बहन, दोस्त मुकेश शामिल हैं, इनका बयान रिकार्ड हुआ है। अभी तक सुशांत से जुड़े कई लोगों से पूछताछ हुई है। बिहार पुलिस ने बताया कि अंकिता अपना बयान दर्ज करवाना चाहेंगी तो हम बयान दर्ज करेंगे। उन्होंने आगे ये भी बताया कि रिया सुप्रीम कोर्ट गई हैं, अगर सुप्रीम कोर्ट बिहार पुलिस से जवाब मांगेगी तो हम जवाब फाइल करेंगे। बिहार पुलिस ने बताया कि आज हमने फाइनेंसियल एंगल पर जांच की है, कोटक महेंद्रा बैंक के बैंक मैनेजर से अकाउंट की डिटेल मांगी गई है। पुलिस ने आगे ये भी कहा है कि फिलहाल टीम सुशांत के घर जहां उसने सुसाइड किया वहां नही जाएगी, आगे की जांच जारी है। प्रवर्तन निदेशालय ने सुशांत सिंह राजपूत केस में एफआईआर की पूरी जानकारी मांगी है।

सुशांत संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात को किया रिया चक्रवर्ती ने कबूल, बताई ये बातें

वही ईडी ने 15 करोड़ रुपये को लेकर भी जानकारी मांगी। सूत्रों के मुताबिक, ED ने बिहार पुलिस को इस बाबत एक पत्र लिखा है। ED ने बिहार पुलिस से खातों के संबंध में भी जानकारी मांगी है, सुशांत के पिता ने बिहार पुलिस को दी गई अपनी एफआईआर में आरोप लगाया था कि रिया चक्रवर्ती की नजर सुशांत के पैसे पर थी और उसकी मौत के कुछ ही दिन पहले उसके अकाउंट से 15 करोड़ रुपये का हेरफेर किया गया था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत केस की मौत की सीबीआई जांच की मांग करने वाली जनहित याचिका को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया है, सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि पुलिस को उनका काम करने दीजिए। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता अलख प्रिया का इस मामले में कोई लेना देना नहीं है, कोर्ट ने याचिकाकर्ता को कहा कि बॉम्बे हाई कोर्ट जाएं। बिहार पुलिस ने मुंबई में सुशांत की बहन मीतू सिंह और उसके दोस्त महेश कृष्णा शेट्टी का स्टेटमेंट लिया है।

सुशांत संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात को किया रिया चक्रवर्ती ने कबूल, बताई ये बातें

सुशांत की बहन मीतू सिंह ने अपने बयान में कहा कि, ‘रिया ने सुशांत को पूरी तरह से कन्ट्रोल में कर लिया था, भूत प्रेत की कहानी सुना कर उनका घर भी बदलवा दिया था। बिहार पुलिस अब सुशांत का खाता खंगालने बैंक जाएगी, साथ ही उन डॉक्टरों से भी बिहार पुलिस पूछताछ करेंगी जिन्होंने सुशांत का इलाज किया था। बसपा प्रमुख और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी सुशांत सुसाइड केस में सीबीआई जांच की मांग की है। मायावती ने ट्वीट कर लिखा कि बिहार मूल के युवा बालीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला रोज नए तथ्यों के उजागर होने व उनके पिता द्वारा पटना पुलिस में एफआईआर दर्ज कराने से लगातार गहराता जा रहा है। अब मामले की जांच महाराष्ट्र व बिहार पुलिस द्वारा होने से बेहतर है कि प्रकरण की जांच सीबीआई ही करे। सुशांत के पिता के वकील विकास सिंह ने एक इंटरव्यू में कहा कि मुंबई पुलिस ने अब तक सुशांत से जुड़े लोगों से बात नहीं की है, वो बस इंडस्ट्री के बड़े लोगों को बुलाकर पूछताछ कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि सबसे दुख की बात ये है कि 40-45 दिन हो गए बड़े लोगों से घंटों पूछताछ की जा रही, पता नहीं वे क्या पूछ रही थी, फिल्म इंडस्ट्री में नेपोटिज्म था भी तो वो कोई अपराध की धारा में नहीं आता।

सुशांत संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात को किया रिया चक्रवर्ती ने कबूल, बताई ये बातें

महाराष्ट्र के गृह मंत्री अनिल देशमुख ने कहा कि इस मामले में सीबीआई जांच की जरुरत नहीं है, मुंबई पुलिस इसकी जांच में सक्षम है। वही अब एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले में नया मोड़ आ गया है। सुशांत के पिता केके सिंह ने एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है, जिसके बाद से बिहार पुलिस इस केस की तहकीकात कर रही है। रिया पर केके सिंह ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। के के सिंह ने रिया पर सुशांत को परेशान करने और उनके पैसे हड़पने का इल्जाम लगाया। वहीं बात करें मुंबई पुलिस की, तो मुंबई पुलिस अब तक सुशांत सुसाइड केस में करीब 40 से ज्यादा लोगों के बयान दर्ज कर चुकी हैं। लेकिन अभी तक मुंबई पुलिस किसी अंतिम निष्कर्ष पर नही पहुंची है। सुशांत के निधन के बाद से ही मुंबई पुलिस इस मामले में लोगों से पूछताछ कर रही है।

सुशांत संग लिव इन रिलेशनशिप में रहने की बात को किया रिया चक्रवर्ती ने कबूल, बताई ये बातें

Post a Comment

From around the web