Manoranjan Nama

Rohit Shetty & Ranveer Singh To Reunite: रोहित शेट्टी की अगली कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह, ऐसी है तैयारी

 
Rohit Shetty & Ranveer Singh To Reunite: रोहित शेट्टी की अगली कॉमेडी फिल्म में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह, ऐसी है तैयारी

साल 2018 में रणवीर सिंह ने मशहूर एक्शन डायरेक्टर रोहित शेट्टी की फिल्म सिंबा में काम किया था। इन दोनों की जोड़ी ने एक साथ सिंबा जैसी सुपरहिट फिल्म दी थी। जिसके बाद से रणवीर सिंह को सिंबा के नाम से जाना जाने लगा। फिल्म सिंबा रणवीर सिंह के करियर की एक सुपरहिट फिल्म है जिसने बॉक्स आफिस पर 240 करोड़ रूपए की कमाई की थी। फिल्म में रणवीर सिंह के साथ सारा अली खान भी मुख्य किरदार में नजर आई थी। अब खबरें सामने आ रही है कि रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की जोड़ी एक बार फिर से नजर आने वाली है। रोहित शेट्टी एक बार फिर से रणवीर सिंह के साथ काम करना चाहते है।
जिसके लिए उन्होंने एक कहानी भी तैयार की है। उन्होंने इस फिल्म की कहानी का काम लॉकडाउन के समय पूरा किया है। फिल्म की कहानी को रोहित ने रणवीर सिंह के साथ शेयर किया है जो अभिनेता को काफी पसंद आई है और वो इस फिल्म के लिए उत्साहित भी नजर आए है।

तो ऐसे में ये हो सकता है कि रणवीर सिंह रोहित की इस फिल्म में बतौर अभिनेता काम करें। हालांकि इस बारे में अब तक मेकर्स की तरफ से कोई ऐलान नहीं किया गया है। लेकिन ऐसा कहा जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फिल्म के लिए राजी है और वो इसे करना चाहते है। इस वक्त की आई ताजा खबरों के अनुसार ऐसा कहा जा रहा है कि, रणवीर की ओर से इशारा मिलने के बाद रोहित अपने लेखकों की टीम के साथ दिन-रात काम कर रहे हैं।

अगर हम बात करें रणवीर सिंह के काम की तो वो आने वाले दिनों में कई शानदार फिल्मों में नजर आने वाले है जो रिलीज के लिए पूरी तरह से तैयार है। जिसमे रणवीर सिंह की फिल्म 83, जयेशभाई जोरदार और तख्त जैसी शामिल है। जिस पर वो काफी समय से काम कर रहे है। इसके अलावा रोहित की सूर्यवंशी में भी रणवीर सिंह का कैमियो रोल होने वाला है।

Post a Comment

From around the web