Manoranjan Nama

सुशांत सुसइड केस में दर्ज हुआ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान, किया बड़ा खुलासा

 
सुशांत सुसइड केस में दर्ज हुआ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान, किया बड़ा खुलासा

बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस में हर दिन नए खुलासे हो रहे है। वही अब सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर केस दर्ज होने के बाद बिहार पुलिस ने अंकिता लोखंड़े से पूछताछ की है। दरअसल, हाल ही में अब सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में बिहार पुलिस सुशांत की एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान लेने उनके घर पहुंची।पुलिस ने लगभग एक घंटे का समय अंकिता के घर पर बिताया और इस दौरान अंकिता से सुशांत सुसाइड केस को लेकर कई सवाल पूछे। वही इससे पहले बिहार पुलिस ने इस मामले में अब तक 6 लोगों से पूछताछ की है, जिनमें सुशांत के कुक, सुशांत की बहन, दोस्त मुकेश भी शामिल हैं। हाल ही में अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के परिवार ने सुशांत की मौत के एक महीने बाद इस मामले पर एक्शन लिया है।

सुशांत सुसइड केस में दर्ज हुआ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान, किया बड़ा खुलासा सुशांत सुसइड केस में दर्ज हुआ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान, किया बड़ा खुलासा

हाल ही रविवार को ही अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है। सुशांत के पिता के के सिंह रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाने के साथ ही कई संगीन आरोप भी लगाए है। सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए कहा था कि उन्होंने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया था।

सुशांत सुसइड केस में दर्ज हुआ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान, किया बड़ा खुलासा सुशांत सुसइड केस में दर्ज हुआ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान, किया बड़ा खुलासा

इसके अलावा भी के के सिंह ने रिया पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने ये भी कहा कि मुंबई पुलिस की जांच पर उन्हें भरोसा नहीं है। यही वजह है कि उन्होंने पटना के राजीव नगर थाने में इस मामले की एफआईआर दर्ज कराई थी। वही के के सिंह के रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के बाद अंकिता ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया था जिसमें लिखा था कि सच्चाई की हमेशा जीत होती है।

सुशांत सुसइड केस में दर्ज हुआ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान, किया बड़ा खुलासा

सुशांत और अंकिता टीवी की रोमांटिक जोड़ियों में से एक थे। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ने काफी समय तक अंकिता लोखंड़े को डेट किया था। दोनों ने काफी वक्त साथ में बिताया। इतना ही नही दोनों एक दूसरे के साथ टीवी शो पवित्र रिश्ता में भी नजर आए थे। इस शो के बाद दोनों की जोड़ी काफी पॉपुलर हो गई थी। सुशांत और अंकिता टीवी सीरियल ‘पवित्र रिश्ता’ के दौरान एक दूसरे के करीब आए थे। ये शो काफी लोकप्रिय हुआ था। दोनों ने साथ में 6 साल लिव-इन में बिताए थे।

सुशांत सुसइड केस में दर्ज हुआ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान, किया बड़ा खुलासा

जनवरी 2016 में ये खबरें आने लगी कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं, लेकिन अचानक ही ब्रेकअप की खबरों ने फैन्स को काफी निराश कर दिया था। रिपोर्ट्स के अनुसार, अंकिता अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से शादी करना चाहती थीं, लेकिन सुशांत अपने करियर पर फोकस करना चाहते थे और शादी के लिए तैयार नहीं थे। इसके बाद सुशांत रिया चक्रवर्ती के साथ रिलेशनशिप में थे। वही अब सुशांत इस दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह चुके है। सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 जून रविवार को ही अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत के निधन को डेढ़ महीने का समय बीत चुका है।

सुशांत सुसइड केस में दर्ज हुआ एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे का बयान, किया बड़ा खुलासा

Post a Comment

From around the web