Manoranjan Nama

सुशांत के परिवार ने किया दावा, मुंबई पुलिस और रिया के बीच पक रही कुछ खिचड़ी

 
सुशांत के परिवार ने किया दावा, मुंबई पुलिस और रिया के बीच पक रही कुछ खिचड़ी

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही इस मामले को लेकर लगातार नए-नए खुलासे हो रहे है। सुशांत सिंह राजपूत ने पिछले महीने 14 जून को ही फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। सुशांत सुसाइड केस ने अब नया मोड़ ले लिया है। हाल ही में सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने अभिनेता की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।

सुशांत के परिवार ने किया दावा, मुंबई पुलिस और रिया के बीच पक रही कुछ खिचड़ी सुशांत के परिवार ने किया दावा, मुंबई पुलिस और रिया के बीच पक रही कुछ खिचड़ी सुशांत के परिवार ने किया दावा, मुंबई पुलिस और रिया के बीच पक रही कुछ खिचड़ी

इस एफआईआर में सुशांत के पिता केके सिंह ने रिया चक्रवर्ती पर कई गंभीर आरोप लगाए है। वही अब रिया और मुंबई पुलिस को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। दरअसल, अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के फैमिली के वकील विकास सिंह ने मुंबई पुलिस को कटघरे में खड़ा किया है और उनसे कई गंभीर सवालों को लेकर जवाब मांगा है। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने 28 जुलाई को रिया चक्रवर्ती के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।

सुशांत के परिवार ने किया दावा, मुंबई पुलिस और रिया के बीच पक रही कुछ खिचड़ी सुशांत के परिवार ने किया दावा, मुंबई पुलिस और रिया के बीच पक रही कुछ खिचड़ी

इस एफआईआर में केके सिंह ने आरोप लगाया था कि रिया ने सुशांत को सुसाइड के लिए उकसाया और वो उनके पैसे भी हड़पना चाहती थीं। इसके अलावा भी उन्होंने रिया पर कई संगीन आरोप लगाए हैं और उन्होंने ये एफआईआर भी बिहार में इसलिए दर्ज कराई थी, क्योंकि उन्हें मुंबई पुलिस की जांच पर भरोसा नहीं था। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत सुसाइड केस में पिता केके सिंह द्वारा फाइल कराई गई एफआईआर पहली एफआईआर है। इससे पहले 14 जून को ही मुंबई पुलिस ने इस मामले में एक्सीडेंटल डेथ रिपोर्ट रजिस्टर की थी। मुंबई पुलिस इस केस को लगातार सुसाइड का मामला बता रही है।

सुशांत के परिवार ने किया दावा, मुंबई पुलिस और रिया के बीच पक रही कुछ खिचड़ी सुशांत के परिवार ने किया दावा, मुंबई पुलिस और रिया के बीच पक रही कुछ खिचड़ी

वही सोशल मीडिया पर सुशांत सिंह राजपूत के कई फैंस इसे सुसाइड नहीं बल्कि मर्डर बता रहे हैं। फैंस सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद से ही लगातार सीबीआई जांच की मांग कर रहे है। कंगना रनौत ने तो इस मामले में बॉलीवुड के कुछ सितारों को घसीटा है और इसे मूवी माफिया और नेपोटिज्म गैंग द्वारा प्लान्ड मर्डर बताया है। सुशांत सिंह राजपूत की फैमिली काउंसिल ने 6 महत्वपूर्ण प्वाइंट्स इस मामले में उठाए हैं।

सुशांत के परिवार ने किया दावा, मुंबई पुलिस और रिया के बीच पक रही कुछ खिचड़ी

  1. सुशांत की फैमिली का कहना है कि रिया और मुंबई पुलिस के बीच मैच फिक्सिंग चल रही है। वही इससे पहले रिया ने सीबीआई जांच की मांग की थी, लेकिन अब वो एक याचिका दायर कर चुकी हैं जिसमें कहा गया है कि इस केस की जांच बिहार पुलिस को देने की बजाए मुंबई में ही होनी चाहिए। आखिर रिया मुंबई पुलिस से ही जांच क्यों कराना चाहती हैं?
  2. मुंबई पुलिस इस केस में नेपोटिज्म और फेवरिटिज्म की जांच कर रही है और ये सुशांत के कॉन्ट्रैक्ट को खंगाल रही हैं। इन सब बातों का इस केस में कोई काम ही नहीं है।
  3. सुशांत के परिवार वालों ने बांद्रा के डीसीपी को मैसेज भेजा था कि रिया के चलते सुशांत की लाइफ खतरे में है, इस बात की जांच की जानी चाहिए कि आखिर मुंबई पुलिस ने इस मामले में शिकायत पर कोई एक्शन क्यों नहीं लिया था।
  4. महाराष्ट्र सरकार के पास कोई पावर नहीं है कि वे सीबीआई को केस ट्रांसफर करें, उनके पास एफआईआर तक नहीं है, सिर्फ बिहार सरकार ही इस मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे सकती है।
  5. हम नहीं चाहते हैं कि केस सीबीआई को ट्रांसफर किया जाए, हमें लगता है कि बिहार पुलिस इस केस को इंवेस्टिगेट करने के काबिल है।
  6. बिहार पुलिस को अब रिया चक्रवर्ती को अरेस्ट कर लेना चाहिए।

Post a Comment

From around the web