Manoranjan Nama

अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में फ्लॉप हुआ इन अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में शुमार है ये नाम

 
अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में फ्लॉप हुआ इन अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में शुमार है ये नाम

कभी ऐसा वक्त भी था जब बॉलीवुड और अंडरवर्ल्ड का काफी गहरा रिश्ता था। उस दौरान अंडरवर्ल्ड और बॉलीवुड एक दूसरे से जुड़े हुए थे। अंडरवर्ल्ड की धमकी का असर केवल सितारे पर ही नहीं बल्कि फिल्मों पर भी देखने को मिलता था। यही वजह है जो बहुत से कलाकारों के अंडरवर्ल्ड की दुनिया से गहरे संबंध होने की खबरें भी सुनने को मिलती रहती थीं। इनमें कई अभिनेत्रियों के नाम शामिल है। आज हम आपको बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों से रूबरू करवाने जा रहे है जिनका अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ काफी करीबी रिश्ता रहा है। तो आइए जानते ही ऐसी ही कुछ बॉलीवुड अदाकाराओं के बारे में जिनके अंडरवर्ल्ड डॉन से काफी करीबी संबंध रहे थे।

अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में फ्लॉप हुआ इन अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में शुमार है ये नाम अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में फ्लॉप हुआ इन अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में शुमार है ये नाम

मंदाकिनी- बॉलीवुड की जानी मानी अभिनेत्री मंदाकिनी ने अपनी फिल्मों में बेहतरीन अभिनय से लोगों का दिल जीता था। वही 30 जुलाई को ही मंदाकिनी का जन्मदिन आता है। अभिनेत्री मंदाकिनी बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी है। लेकिन अभिनेत्री मंदाकिनी को असली पहचान फिल्म राम तेरी गंगा मैली से मिली थी। अभिनेत्री मंदाकिनी का अंडरवर्ल्ड डॉन से गहरा संबंध रहा है। मंदाकिनी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के रिश्ते जगजाहिर रहे थे। दाऊद इब्राहिम की वजह से अभिनेत्री मंदाकिनी को कई फिल्मों में काम करने का मौका मिला। मंदाकिनी और दाऊद इब्राहिम के रिश्ता लंबे समय तक चला था।

अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में फ्लॉप हुआ इन अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में शुमार है ये नाम

मोनिका बेदी- बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री मोनिका बेदी का अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ गहरा रिश्ता रहा है। एक्ट्रेस मोनिका बेदी का रिश्ता लंबे समय तक अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम से रहा था। इतना ही नहीं कई मामलों में अबू सलेम का नाम आ जाने के बाद मोनिका बेदी और अबू सलेम देश छोड़कर भाग गए थे। जब इन दोनों को पुलिस ने पकड़ा तब मोनिका बेदी ने अबु सलीम के साथ अपना रिश्ता खत्म किया और कई खुलासे भी किए थे।

अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में फ्लॉप हुआ इन अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में शुमार है ये नाम

ममता कुलकर्णी- अभिनेत्री ममता कुलकर्णी बॉलीवुड की बेहतरीन अदाकाराओं में से एक रही है। वह सलमान खान, अक्षय कुमार और अमिर खान जैसी बड़े सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकीं है। अभिनेत्री ममता कुलकर्णी आज भारत से बाहर रहती हैं। ममता कुलकर्णी के रिश्ते अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर विक्रम गोस्वामी के साथ रहे थे। ममता कुलकर्णी को विक्रम गोस्वामी से प्यार हो गया था। कुछ समय बाद यह दोनों भारत छोड़कर दुबई चले गए। यहां ये दोनों करीब 10 साल रहे, इसके बाद साल 2014 में पुलिस ने इन्हें केन्या से गिरफ्तार कर लिया था।

अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में फ्लॉप हुआ इन अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में शुमार है ये नाम अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में फ्लॉप हुआ इन अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में शुमार है ये नाम

अनीता अयूब- अभिनेत्री अनीता अयूब पाकिस्तान की मशहूर अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनीता अयूब बॉलीवुड की फिल्मों में भी काम कर चुकी है। उन्होंने बॉलीवुड में द मलोडी ऑफ लव और गैंगस्टर में काम किया था। अनीता अयूब का अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ लंबे समय तक अफेयर चला था। दाऊद इब्राहिम की वजह से ही उन्हें फिल्मों में मौका मिला था। लेकिन बाद में अंडरवर्ल्ड डॉन की वजह से इनका करियर फ्लॉप हो गया।

अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में फ्लॉप हुआ इन अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में शुमार है ये नाम

सोना- अभिनेत्री सोना यह बॉलीवुड की दिग्गज और खूबसूरत अदाकारा मधुबाला की तरह दिखती थीं। अभिनेत्री सोना का अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ काफी गहरा रिश्ता रहा है। उन्होंने दाऊद इब्राहिम से भी पहले अंडरवर्ल्ड डॉन हाजी मस्तान से शादी रचाई थी। सोना ने बॉलीवुड फिल्म मन जीतें जग जीतें और बीवी किराये की जैसी फिल्मों में काम किया था। इतना ही नही हाजी मस्तान और सोना की प्रेम कहानी इतनी मशहूर थी की उन पर फिल्म ‘वन ओपन अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ बन चुकी है। अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में इन अभिनेत्रियों का करियर खराब हो गया था।

अंडरवर्ल्ड डॉन के चक्कर में फ्लॉप हुआ इन अभिनेत्रियों का करियर, लिस्ट में शुमार है ये नाम

Post a Comment

From around the web