Manoranjan Nama

पार्ट 5 आने के साथ ही खत्म हो जाएगा money heist, खूब नाम कमाया नेटफ्लिक्स के इस शो ने

 
पार्ट 5 आने के साथ ही खत्म हो जाएगा money  heist, खूब नाम कमाया नेटफ्लिक्स के इस शो ने

money heist एक ऐसा स्पेनिश शो है जिसने लॉकडाउन के समय न सिर्फ अपनी कास्ट और कहानी से बल्कि अपनी धुन से भी लोगो के दिल में जगह बना ली है | नेटफ्लिक्स द्वारा चलाये गए इस पॉपुलर से खूब नाम कमाया है|  लोगो ने  इसे काफी पसंद भी किया और तो और इसे दुनिया भर में सराहा गया | अब  बताया ये जा रहा है की जल्दी ही मनी हेस्ट का 5th सीजन और आखरी सीजन नेटफ्लिक्स पे रिलीज़ होने वाली है एक तरफ जहाँ लोग खुश है जल्द ही उन्हें ये शो देखने को मिलेगा वही दूसरे तरफ लोग इसलिए भी उदास हो रहे की इस सीजन के साथ ही ये शो खत्म हो जायेगा | यूज़र्स मेम्स के ज़रिये बता रहे की उन्हें खुशी है की ये शो आ रहा लेकिन गम भी है की  इस सीजन के साथ  ये शो अलविदा कह देगा |

 

आप इस शो की पॉपुलैरिटी का अंदाज़ा इस बात से लगा सकते है की बॉलीवुड के जाने माने हस्ती आयुष्मान खुराना इस शो के प्रोफेसर का रोले करने की इच्छा रखते थे | बॉलीवुड के एक्टर आयुष्मान ने कहा की इस शो के दूसरे वर्जन में काम करना कहते है | उन्होंने ये बात एक वीडियो के जरिये लोगो के सामने रखी थी |

 

अगर इस शो की बात करे तो मनी हेस्ट एक स्पेनिश शो है जिसमे स्पेन के रॉयल मिंट जहाँ नोट की छपाई होती है उसको लूटने की साजिश पे  बनाई गई है | आने वाला सीजन इस शो का आखरी  पार्ट होगा |

 

लोग इसे भी काफी प्यार देंगे जैसे लोगो ने इसके पहले के सीजन को दिया था |  उम्मीद है लोग इसका बहुत बेसब्री से  इंतज़ार कर  रहे होंगे|

Post a Comment

From around the web