×

Shahrukh Khan के बाद Burj Khalifa पर दिखाई जायेगी इस बॉलीवुड सुपरस्टार की फिल्म की झलक, जाने कौन है ये एक्टर 

 

रणबीर कपूर इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'एनिमल' को लेकर सुर्खियों में हैं। एक्टर को अपनी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं. आपको बता दें कि रणबीर कपूर की पिछली फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं कर पाई थीं, इसलिए रणबीर 'एनिमल' को हिट कराने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। यही वजह है कि अब एक्टर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के नक्शेकदम पर चल पड़े हैं।


जी हां, ताजा अपडेट के मुताबिक, रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म एनिमल की कुछ झलकियां बुर्ज खलीफा पर दिखाई जाएंगी। एक रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म का 60 सेकेंड का वीडियो बुर्ज खलीफा पर देखने को मिलेगा। आपको बता दें कि इससे पहले शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' का ट्रेलर बुर्ज खलीफा पर दिखाया गया था।


इस भव्य आयोजन के दौरान रणबीर कपूर के साथ फिल्म में विलेन का किरदार निभा रहे बॉबी देओल भी हिस्सा लेंगे। आपको बता दें कि आज शुक्रवार को रणबीर कपूर को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। कयास लगाए जा रहे हैं कि एक्टर दुबई में होने वाले इवेंट के लिए रवाना हो गए हैं।


एनिमल में रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना के साथ अनिल कपूर, बॉबी देओल और तृप्ति डिमरी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म का दमदार ट्रेलर देखने के बाद फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अनिल कपूर रणबीर के पिता की भूमिका में नजर आएंगे, जबकि रश्मिका मंदाना रणबीर की गर्लफ्रेंड की भूमिका में नजर आएंगी. आपको बता दें कि फिल्म 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।