×

रेड-2 की शूटिंग के लिए जोधपुर गए थे अजय देवगन और वाणी कपूर, देखें वायरल वीडियो

अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस वाणी कपूर जोधपुर पहुंचे। यहां से आगे खींवसर फोर्ट के लिए रवाना हो गए। अजय देवगन के साथ उनका बीटा युग देवगन भी नजर आया.......
 

मनोरंजन न्यूज़ डेस्क !!! अपनी फिल्म की शूटिंग को लेकर एक्टर अजय देवगन और एक्ट्रेस वाणी कपूर जोधपुर पहुंचे। यहां से आगे खींवसर फोर्ट के लिए रवाना हो गए। अजय देवगन के साथ उनका बीटा युग देवगन भी नजर आया। इस दौरान जोधपुर एयरपोर्ट पर फैंस की भीड़ ने उन्हें घेर लिया। जानकारी के अनुसार, दोनों रेड 2 फिल्म की शूटिंग के सिलसिले में यहां आए हैं। इस फिल्म की शूटिंग दिल्ली, मुंबई, उत्तरप्रदेश और राजस्थान में की जा रही है।

<a href=https://youtube.com/embed/AkpcAeqWj8Y?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/AkpcAeqWj8Y/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" style="border: 0px; overflow: hidden;" width="640">

साउथ स्टार रवि तेजा भी होंगे फिल्म में

फिल्म की शूटिंग जनवरी से मुंबई में शुरू हुई थी। फिल्म रेड 2 में अजय के साथ वाणी कपूर, रितेश देशमुख, साउथ के स्टार रवि तेजा और रजत कपूर जैसे स्टार दिखेंगे। फिल्म की शूटिंग देशभर की अलग-अलग लोकेशन पर हो रही है। इसमें उत्तर प्रदेश के मथुरा, लखनऊ में भी शूटिंग हो चुकी है।

बता दें कि पहली वाली रेड इलियाना डिक्रूज नजर आई थीं। लेकिन इसमें वाणी कपूर अजय के अपोजिट रहेंगी। इसके अलावा रितेश देशमुख भी फिल्म का हिस्सा होंगे। अजय इस बार भी इनकम टैक्स अफसर अभय पटनायक का रोल निभा रहे हैं। रितेश देशमुख एक बार फिर बड़े पर्दे पर विलेन के किरदार में नजर आएंगे। निर्देशन की जिम्मेदारी राजकुमार गुप्ता के कंधों पर होगी। वहीं, दिग्गज अभिनेता व निर्देशक रजत कपूर भी फिल्म में नजर आएंगे।