×

मशहूर हॉलीवुड सिंगर Rihana ने दिखाई अपने दूसरे RIOT की पहली झलक, क्यूटनेस पर आप भी हो जायेंगे फ़िदा 

 

मशहूर हॉलीवुड सिंगर रिहाना और उनके पार्टनर ए$एपी रॉकी हाल ही में दूसरी बार माता-पिता बने हैं। रिहाना ने बेटे को जन्म तो दे दिया है लेकिन अभी तक उनके न्यू बॉर्न बेबी की झलक कोई नहीं देख पाया है। लेकिन अब फैंस की ये चाहत पूरी हो गई है। एक सेलिब्रिटी फोटोग्राफर ने रिहाना के दूसरे बेटे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है।


तस्वीर में रिहाना अपने दोनों बेटों और पार्टनर रॉकी के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। रिहाना ने अपने दूसरे बेटे का नाम Riot रखा है। तस्वीर में रॉकी ने रायट को गोद में उठाया हुआ है और पूरा परिवार फोटोशूट करवाता नजर आ रहा है। लिटिल रायट को गुलाबी रंग की पोशाक में देखा गया जबकि उनके दूसरे बेटे आरजेडए को पीले और भूरे रंग की पोशाक में देखा गया।


रिहाना के आउटफिट की बात करें तो वह डेनिम जैकेट और नेवी ब्लू लेगिंग्स में काफी बोल्ड नजर आईं। वहीं उनके पार्टनर रॉकी सफेद बनियान और नीली जींस पहने पोज देते नजर आए. बता दें कि फरवरी में 'सुपर बाउल' 2023 के हाफटाइम शो के दौरान रिहाना ने अपनी दूसरी प्रेग्नेंसी के बारे में बात की थी। इवेंट के दौरान उनका बेबी बंप साफ नजर आ रहा था। इस पर लोगों के अलग-अलग कमेंट्स थे। रिहाना का बेबी बंप चर्चा का विषय बन गया था।

रिओट का जन्म 1 अगस्त, 2023 को सुबह 7:41 बजे लॉस एंजिल्स के सीडर्स सिनाई अस्पताल में हुआ था। हालांकि, काफी समय तक फैंस को इस बात की जानकारी नहीं थी। रिहाना के बेटे रायट का पूरा नाम रायट रोज़ मेयर्स है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चे का नाम रॉकी के गाने 'RIOT (राउडी पाइप'एन)' से प्रेरित हो सकता है। दिलचस्प बात ये है कि इस पावर कपल के दोनों बेटों का नाम R अक्षर से शुरू होता है।