×

रणबीर कपूर स्टारर फिल्म Animal की रिलीज़ डेट से उठा पर्दा, फिल्म का नया पोस्टर भी हुआ रिलीज़ 

 

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म एनिमल अपनी रिलीज को लेकर काफी समय से चर्चा में है। कई बार मेकर्स फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा चुके हैं। एनिमल का इंतजार कर रहे दर्शकों के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। आखिरकार फिल्म के मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।


यह फिल्म इसी साल के अंत यानी 1 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म का टीज़र 28 सितंबर को रिलीज़ किया जाएगा। सैंडी रेड्डी वांगा द्वारा निर्देशित यह 5 भाषाओं में रिलीज़ होगी। यह फिल्म हिंदी के अलावा तेलुगु, कन्नड़, मलयालम और तमिल में भी रिलीज होगी। आपको बता दें कि इस फिल्म में रणबीर अपने अब तक के सबसे अलग किरदार में नजर आने वाले हैं।


आपको बता दें कि फिल्म में रणबीर कपूर के अलावा रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल जैसे बेहतरीन कलाकार अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म के जरिए रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना पहली बार बड़े पर्दे पर एक साथ नजर आने वाले हैं। ऐसे में फैंस इस फ्रेश जोड़ी को देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/EywX_uxreYA?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/EywX_uxreYA/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="ANIMAL Pre-Teaser: Ranbir Kapoor| Sandeep Reddy Vanga| Bhushan Kumar| Teaser Releasing on 28th Sept." width="853">
कुछ दिन पहले ही मेकर्स ने फैंस की एक्साइटमेंट को दोगुना करने के लिए फिल्म का प्री-टीजर रिलीज किया था। इस प्री-टीजर वीडियो में रणबीर खूंखार अवतार में नजर आए थे। फैंस को उनका डरावना लुक काफी पसंद आया। वीडियो में रणबीर अपने दुश्मनों को एक-एक करके कुल्हाड़ी से मारते नजर आ रहे हैं। रणबीर के वर्क फ्रंट की बात करें तो।