×

Sunny Deol की अपकमिंग फिल्म Lahore 1947 में हुई इस एक्टर की एंट्री, पाकिस्तान में फिर ग़दर मचाने को तैयार है एक्टर 

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक्शन स्टार सनी देओल की फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते हैं। सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' इन दिनों चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर आए दिन नए-नए अपडेट सामने आते रहते हैं। अब सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिसके बाद फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं. दरअसल, इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री की चर्चा है. आइए जानते हैं राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'लाहौर 1947' में सनी देओल के साथ कौन सा एक्टर नजर आ सकता है।


सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' अपनी घोषणा के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। इस फिल्म में एक और एक्टर की एंट्री की अटकलें लगाई जा रही हैं. दरअसल, सनी देओल के बेटे करण देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट शेयर किया है. करण देओल ने अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं जिसमें वह स्क्रिप्ट पढ़ते नजर आ रहे हैं। करण देओल ने इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'किरदार में ढल रहा हूं।' इसके बाद लोगों ने कयास लगाना शुरू कर दिया है कि करण देओल ने सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' में एंट्री कर ली है और वह इस फिल्म की स्क्रिप्ट पढ़ रहे हैं।


हाल ही में सनी देओल की फिल्म 'लाहौर 1947' को लेकर खबर आई थी कि इस फिल्म में अभिमन्यु सिंह मुख्य विलेन का किरदार निभाने वाले हैं। एक सूत्र ने बताया था, 'राजकुमार संतोषी की फिल्मों में हमेशा एक दमदार विलेन होता है। जो सदियों तक लोगों के जहन में जिंदा रहता है। इस बार भी लाहौर 1947 में विलेन की जबरदस्त एंट्री होने वाली है. कई नामों पर गौर करने के बाद डायरेक्टर ने अभिमन्यु सिंह के नाम पर मुहर लगा दी है। जो लाहौर 1947 में सनी देओल से भिड़ेंगी. ये एक दमदार किरदार है।