×

खतरनाक स्टंट करने में इन बॉलीवुड हसीनाओं की होती है हालत खराब, फिर भी इन फ्फिल्मों में दिखाए जबर्दस्त एक्शन

 

बॉलीवुड की एक्शन फिल्में आमतौर पर दर्शकों को पसंद आती हैं। इंडस्ट्री में कई अभिनेता स्टंट मैन के नाम से भी मशहूर हैं, लेकिन सिनेमा के बदलते ढांचे में अब अभिनेत्रियां भी हर क्षेत्र में अपना हाथ आजमाना चाहती हैं, चाहे वह स्टंट हो या एक्शन सीन। हाल ही में करीना कपूर ने रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' के सेट से एक तस्वीर शेयर की थी. तो आज के इस आर्टिकल में हम आपको उन अभिनेत्रियों से मिलवाएंगे जो अपनी आने वाली फिल्मों में स्टंट करने जा रही हैं। तो आइये जानते हैं।


कंगना रनौत
कंगना रनौत अपनी आने वाली फिल्म तेजस को लेकर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कंगना की यह फिल्म 27 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। फिल्म में दिखाया जाएगा कि वायुसेना के पायलट देश की रक्षा के लिए किस हद तक जाते हैं और उन्हें किन चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस फाइटर प्लेन के साथ हैरतअंगेज स्टंट करती नजर आएंगी।


कृति सेनन
कृति सेनन अपनी आने वाली फिल्म गणपत को लेकर काफी चर्चा में हैं। एक्ट्रेस की ये फिल्म 20 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में टाइगर श्रॉफ मुख्य भूमिका में नजर आएंगे. उनके साथ कृति सेनन भी स्टंट करती नजर आएंगी। इस फिल्म को लेकर फैंस भी काफी उत्साहित हैं।


कैटरीना कैफ

एक्ट्रेस कैटरीना कैफ लंबे समय बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं। कैटरीना ने लोकप्रिय 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की पिछली 2 फिल्मों में दर्शकों को अपने एक्शन अंदाज से परिचित कराया है। एक्ट्रेस जल्द ही टाइगर 3 में नजर आएंगी। कैटरीना इस फिल्म में पाकिस्तानी जासूस जोया का किरदार निभा रही हैं।

दीपिका पादुकोन
दीपिका पादुकोण अपनी आने वाली फिल्मों कल्कि 2898 एडी और फाइटर को लेकर चर्चा में हैं। डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद की फिल्म 'फाइटर' काफी समय से चर्चा में है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण ऋतिक रोशन के साथ स्टंट करती नजर आएंगी।