×

Nitesh Tiwari की Ramayan में इस बॉलीवुड दीवा की हुई एंट्री, शूर्पणखा का किरदार निभाती नजर आएंगी एक्ट्रेस 

 

नितीश तिवारी के निर्देशन में बन रही बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर और साउथ एक्टर यश की फिल्म 'रामायण' इन दिनों सुर्खियों में है। नितेश तिवारी की 'रामायण' में नए स्टार्स की एंट्री हो रही है। इस फिल्म में अब तक रणबीर कपूर, यश, सनी देओल, बॉबी देओल समेत कई स्टार्स की एंट्री हो चुकी है। हाल ही में माता सीता के किरदार के लिए जान्हवी कपूर का नाम सामने आया था। जिसके बाद माना जा रहा था कि साई पल्लवी फिल्म से बाहर हो जाएंगी। इन सबके बाद अब फिल्म में 'शूर्पणखा' के किरदार के लिए एक एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है।


नितेश तिवारी की आने वाली फिल्म 'रामायण' की रिलीज से पहले इसकी स्टारकास्ट को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 'रामायण' की स्टारकास्ट को लेकर अब तक कई अपडेट आ चुके हैं। हाल ही में 'रामायण' में जान्हवी कपूर की एंट्री को लेकर खबरें सामने आई थीं। अब इसके बाद रणबीर कपूर और यश की फिल्म में शूर्पणखा के रोल के लिए एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह का नाम सामने आ रहा है। पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक फिल्म के इस रोल को लेकर रकुल प्रीत सिंह से बातचीत चल रही थी। 


अब शूर्पणखा के किरदार के लिए रकुल प्रीत सिंह को कास्ट किया गया है। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह का किरदार काफी अहम होने वाला है. लेकिन आपको बता दें कि मेकर्स ने अभी तक शूर्पणखा के रोल के लिए रकुल प्रीत सिंह को कास्ट करने की जानकारी नहीं दी है। निर्माताओं की ओर से आधिकारिक घोषणा का अभी भी इंतजार है।


फिल्म 'रामायण' के साथ-साथ रकुल प्रीत सिंह अपनी शादी की खबरों को लेकर भी सुर्खियों में हैं। रकुल प्रीत सिंह एक्टर जैकी भगनानी से शादी करने जा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक जैकी भगनानी और रकुल प्रीत सिंह की शादी 21 फरवरी 2024 को गोवा में होने वाली है. इस शादी में सिर्फ कपल के परिवार वाले और करीबी लोग ही नजर आने वाले हैं। फिल्म 'रामायण' में रकुल प्रीत सिंह को कास्ट करने पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट करके जरूर बताएं।