×

बॉलीवुड इंडस्ट्री में दौड़ गई मातम की लहर, 500 से ज्यादा फ़िल्में कर चुके एक्टर ओ कॉमेडियन Birbal का हुआ देहांत 

 

दिग्गज अभिनेता सतिंदर कुमार खोसला का 85 साल की उम्र में निधन हो गया है। सतिंदर कुमार को फिल्मों में बीरबल के नाम से जाना जाता था। मंगलवार शाम को मुंबई के एक अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। परिवार की ओर से बताया गया है कि खोसला का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ। उनका अंतिम संस्कार बुधवार को किया जाएगा। बीरबल के निधन पर फिल्म इंडस्ट्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट एसोसिएशन यानी CINTAA से जुड़े लोगों ने दुख जताया है।


1938 में पंजाब के गुरदासपुर में जन्मे बीरबल ने 1967 की फिल्म उपकार से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की। उन्होंने हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और मराठी भाषा की फिल्मों में काम किया। खोसला ने पांच दशक से अधिक लंबे करियर में 500 से अधिक फिल्में कीं। जिनमें से ज्यादातर उन्हें कॉमेडी रोल मिले। उन्होंने ऐतिहासिक फिल्म 'शोले' में कैदी की भूमिका निभाकर सभी का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया।


शोले के अलावा बीरबल के नाम पर, आराधना, मेरा नाम जोकर, जुआरी, अमर प्रेम, चरस, विश्वनाथ, अखी के झरोखों से, कर्ज़, क्रांति, नसीब, याराना, सदमा, बेताब, दिल, बोल राधा बोल, हम हैं राही प्यार के , अंजाम और मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी। उन्हें आखिरी बार 2022 में 10 नहीं 40 में देखा गया था।