×

लगातार 8 फ्लॉप देने के बाद Salman Khan की हो गई थी ऐसी हालत, फिर इस चमत्कार ने पलट दी एक्टर की किस्मत 

 

फिल्म बीवी हो तो ऐसी से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करने वाले सलमान खान ने बॉलीवुड को कई हिट, सुपरहिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। उन्होंने हाल ही में फिल्म इंडस्ट्री में 35 साल पूरे किए हैं। इन 35 सालों में सलमान ने एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में बड़ा मुकाम हासिल करने के साथ-साथ लोगों के दिलों में भी खूब जगह बनाई है। यही वजह है कि आज के समय में उनकी फिल्में सिर्फ उनके नाम से ही चलती हैं। अब उनकी फ्लॉप से फ्लॉप और औसत फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा आसानी से पार कर जाती हैं।


आज भले ही सलमान बड़े सुपरस्टार हैं लेकिन उनकी फिल्में खूब कमाई करती हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब उनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर लगातार पिट रही थीं। वो वक्त था साल 2005 का। उनकी फिल्म 'क्योंकि' रिलीज हुई थी। ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 12.71 करोड़ का बिजनेस कर पाई। इस फिल्म से जो सिलसिला शुरू हुआ वह 2008 तक जारी रहा। इस दौरान 'क्योंकि' समेत उनकी 8 फिल्में लगातार फ्लॉप हुईं।

यहां देखें फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट और कमाई
1. सावन: द लव सीज़न (3.47 करोड़)
2. जानेमन (25.13 करोड़)
3. सलाम-ए-इश्क (22.68 करोड़)
4. मैरीगोल्ड: एन एडवेंचर इन इंडिया (2.29 करोड़)
5. गॉड तुस्सी ग्रेट हो (12.51 करोड़)
6. हीरोज (12.63 करोड़)
7. युवराज (16.89 करोड़)
इन दो फिल्मों से करियर पटरी पर आ गया


8 फ्लॉप फिल्मों के बाद सलमान ने दो ऐसी फिल्में कीं, जो उनके लिए चमत्कार साबित हुईं और उनका करियर पटरी पर लौट आया। उन्हें डेविड धवन का साथ मिला। उनके निर्देशन में 'पार्टनर' 20 जुलाई 2007 को रिलीज हुई थी। जिसमें सलमान के साथ गोविंदा भी नजर आए थे। दोनों की जोड़ी पर्दे पर ऐसी छाई कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60.05 करोड़ का बिजनेस किया।


दूसरी फिल्म 'वांटेड' थी जो 2009 में आई थी। इस फिल्म को बोनी कपूर ने प्रोड्यूस किया था। इस फिल्म से सलमान सबके चहेते बन गये। वह एक अलग स्वैग के साथ पर्दे पर लौटे, जो आज भी बरकरार है। इस फिल्म से सलमान के करियर को तो जबरदस्त उछाल मिला ही, इसके अलावा उनके स्टाइल, उनके लुक, उनके डायलॉग्स ने फैन्स को दीवाना बना दिया। लोगों के बीच इस फिल्म का जबरदस्त क्रेज था। इस फिल्म ने 60.24 की कमाई की।