×

इंडस्ट्री के मशहूर कॉमेडियन एक्टर Birbal ने इस दुनिया को कहा अलविदा, लंबे समय से रोग ग्रस्त होने के कारण हुई मौत 

 

अपने समय के मशहूर हास्य कलाकार बीरबल का निधन हो गया, वह 85 वर्ष के थे। फिलहाल मौत का कारण पता नहीं चल पाया है, जानकारी के मुताबिक आज शाम 7.30 बजे मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में उनका निधन हो गया। फिलहाल एक सूत्र ने बताया है कि वह लंबे समय से बीमार थे। बीरबल के नाम से मशहूर हास्य अभिनेता का असली नाम सतिंदर कुमार खोसला था और उनकी कुछ शुरुआती फिल्मों के क्रेडिट में उनका असली नाम इस्तेमाल किया गया था।


ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता मनोज कुमार ने सतिंदर को उनके व्यक्तित्व के अनुसार 'बीरबल' नाम सुझाया था और बाद में वह इस पर सहमत हो गए और फिर उन्होंने अपना स्क्रीन नाम बदलकर 'बीरबल' कर लिया। हिंदी, पंजाबी, भोजपुरी और मराठी फिल्मों में काम कर चुके बीरबल को पहला ब्रेक फिल्म राजा (1964) में मिला, जिसमें वह एक गाने के सिर्फ एक सीन में नजर आए थे।


राजा के बाद बीरबल ने दो बदन, बूंद जो बन गए मोती, शोले, मेरा गांव मेरा देश, क्रांति, रोटी कपड़ा और मकान, उर्वेश, अमीर गरीब सदमा, दिल जैसी कई फिल्मों में काम किया और फिल्म इंडस्ट्री में अपनी अलग जगह बनाई। था। अपने चार दशक से अधिक लंबे करियर में उन्होंने 500 से अधिक फिल्मों में चरित्र भूमिकाएँ निभाईं।