×

Happy Birthday Madhurima Tuli : एक्टिंग के अलावा अपने गुस्से के लिए भी फेमस है मधुरिमा, इस बॉलीवुड दिग्गज के साथ कर चुकी है काम

 

टेलीविजन की चंद्रकांता मधुरिमा तुली उन टीवी अभिनेत्रियों में से एक हैं जो अपने गुस्से के लिए जानी जाती हैं। एक्ट्रेस से ब्रेकअप के बाद फैंस को उनका ऐसा अंदाज देखने को मिला, जिसे देखकर फैंस भी दंग रह गए। मधुरिमा तुली अपने काम से ज्यादा अपने ब्रेकअप के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। 


एक्ट्रेस मधुरिमा तुली ने टीवी से लेकर बॉलीवुड और साउथ की फिल्मों में भी काम किया है। एक्ट्रेस आज अपना 36वां जन्मदिन मना रही हैं। मधुरिमा तुली का जन्म 19 अगस्त 1986 को हुआ था। एक्ट्रेस बिग बॉस 13 में भी नजर आई थीं। आइए उनके जन्मदिन पर जानते हैं उनके बारे में कुछ खास बातें। मधुरिमा तुली बिग बॉस 13 में भी नजर आई थीं। एक्ट्रेस छोटे पर्दे की बड़ी स्टार हैं। अपनी एक्टिंग की बदौलत मधुरिमा की पहचान आज घर-घर में है। 


मधुरिमा अक्षय कुमार की फिल्म बेबी में एक्टर की पत्नी का किरदार निभाती नजर आई थीं। एक्ट्रेस ने सालों पहले विशाल आदित्य सिंह को डेट किया था। कुछ ही महीनों में दोनों अलग हो गए। जिसके बाद एक्ट्रेस के ब्रेकअप ने खूब सुर्खियां बटोरीं। सीरियल चंद्रकांता में मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह मुख्य भूमिका में थे। दोनों की पहली मुलाकात चंद्रकांता के सेट पर हुई थी। इस समय मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को कब एक-दूसरे से प्यार हो गया, किसी को पता नहीं चला। 


इसके बाद इनका प्यार कब नफरत में बदल गया किसी को पता नहीं चला, मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह को नच बलिए के सेट पर भी कई बार लड़ते हुए देखा गया है। दावा किया जा रहा है कि मधुरिमा तुली ने नच बलिए के सेट पर विशाल आदित्य सिंह को थप्पड़ मारा था। डांस रिहर्सल के दौरान मधुरिमा तुली और विशाल आदित्य सिंह के बीच काफी झगड़े होते थे।