×

टेलीविजन से करियर की शुरुआत कर Irrfan Khan कैसे बने बड़े परदे के सुपरस्टार, वीडियो में जानिए एक्टर का पूरा फ़िल्मी सफर 

 

बॉलीवुड के मंझे हुए एक्टर इरफान भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपनी फिल्मों के जरिए वो आज भी दर्शकों के दिलों में जिंदा हैं। इरफान उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्होंने देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक्टिंग का जादू बिखेरा है। अगर इरफान आज हमारे बीच होते तो अपना जन्मदिन मना रहे होते। तो चलिए उनकी जयंती पर जानते हैं इरफान के बॉलीवुड सफर के बारे में...

<a href=https://youtube.com/embed/7Fl-9Oxkn7A?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/7Fl-9Oxkn7A/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Irrfan Khan Death Anniversary | इरफ़ान की बायोग्राफी, जीवन परिचय, जन्म, परिवार, शादी, फिल्मोग्राफी" width="853">
इरफान खान का जन्म 7 जनवरी 1967 को जयपुर के एक मुस्लिम पठान परिवार में हुआ था। उनका पूरा नाम साहिबजादे इरफान अली खान था। इरफान का बचपन टोंक और राजस्थान में बीता। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई भी वहीं से की। उनके पिता टायर का कारोबार करते थे। दिलचस्प बात ये है कि पठान परिवार से होने के बावजूद एक्टर बचपन से ही शाकाहारी थे। इस वजह से उनके पिता उन्हें हमेशा ये कहकर चिढ़ाते थे कि पठान परिवार में ब्राह्मण पैदा हो गया है।


इरफान खान ने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल से की थी। अपने शुरुआती दिनों में वह चाणक्य, भारत एक खोज, चंद्रकांता जैसे सीरियल्स में नजर आए थे। इसके बाद उन्होंने साल 1988 में फिल्म 'सलाम बॉम्बे' से बड़े पर्दे पर कदम रखा और कई यादगार फिल्मों में काम किया। इरफान हमेशा से ही अलग-अलग तरह के किरदार निभाने के लिए मशहूर रहे हैं। 32 साल के करियर में इरफान ने कुछ ऐसी फिल्में की हैं जो मील का पत्थर साबित हुईं। फिल्म 'हासिल' के लिए इरफान खान को उस साल 'बेस्ट विलेन' का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। उसके बाद इरफान ने 'लंचबॉक्स', 'गुंडे', 'हैदर', 'पीकू' और 'हिंदी मीडियम' जैसी बेहतरीन फिल्मों में काम किया। फिल्म 'पान सिंह तोमर' के लिए इरफान खान को राष्ट्रीय पुरस्कार से नवाजा गया था। साल 2011 में उन्हें भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था।


इरफान खान ने 23 फरवरी 1995 को एनएसडी की दोस्त सुतापा सिकदर से शादी की थी अभिनेता की पत्नी सुतापा ने सुपारी और शब्द जैसी फिल्में लिखी हैं। कहा जाता है कि जब इरफान ने सुतापा से शादी करने का फैसला किया तो वह उनके लिए अपना धर्म बदलने को भी तैयार थे। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से छाप छोड़ने वाले अभिनेता इरफान खान का 29 अप्रैल 2020 को निधन हो गया। वह कैंसर से पीड़ित थे। आज भी उन्हें इंडस्ट्री में उनकी दमदार एक्टिंग के लिए याद किया जाता है।