×

Janmashtami 2023: भगवान कृष्ण की सबसे बड़ी भक्त है ये एक्ट्रेस, लाइमलाइट को छोड़ अपनाया कृष्णभक्ति का रास्ता 

 

फिल्मी दुनिया में कदम रखने और फिर यहां पैर जमाने के लिए स्टार्स को काफी पापड़ बेलने पड़ते हैं। ऑडिशन, रिजेक्शन...शूटिंग और तमाम प्रक्रियाओं के जरिए वह दर्शकों पर अपनी एक्टिंग की छाप छोड़ने में कामयाब रहते हैं। इस इंडस्ट्री में शायद ही कोई अपना जमा-जमाया करियर छोड़ना पसंद करेगा! लेकिन, धर्म और भक्ति का रंग ही ऐसा है। ऐसी कई मशहूर अभिनेत्रियां हैं, जिन पर कृष्ण भक्ति का ऐसा रंग चढ़ा कि उन्होंने एक पल में अपना करियर छोड़ दिया और अब सामान्य जीवन जी रही हैं...आइए जानते हैं


अनघा भोसले

अनुपमा फेम एक्ट्रेस अनघा भोसले को नंदिनी के किरदार में काफी पसंद किया गया था, लेकिन अब वह एक्टिंग से दूर हैं। पिछले साल उन्होंने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए एक्टिंग की दुनिया छोड़कर कृष्ण भक्ति में लीन होने का ऐलान किया था। अनघा भोसले ने कहा कि वह चकाचौंध से दूर वास्तविक दुनिया से जुड़ी रहना चाहती हैं।


नूपुर अलंकार
शक्तिमान, घर की लक्ष्मी बेटियां और दीया और बाती हम जैसे शोज में नजर आ चुकीं नुपुर अलंकार भी कृष्ण भक्ति में लीन हैं। नूपुर ने 2022 में चकाचौंध भरी दुनिया छोड़कर साधु बनने का फैसला किया था। अब वह पारिवारिक मोह-माया से दूर कृष्ण भक्ति में लीन नजर आती हैं।


प्रियंका पंडित
भोजपुरी सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस प्रियंका पंडित भी इस लिस्ट में हैं। उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेने और खुद को कृष्ण को समर्पित करने का फैसला किया, वह अक्सर भक्तिपूर्ण सोशल मीडिया पोस्ट करती रहती हैं। आपको बता दें कि भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस प्रियंका पंडित एक समय फर्जी एमएमएस वायरल होने को लेकर सुर्खियों में थीं। कुछ समय बाद उन्होंने अभिनय से ब्रेक लेकर खुद को श्री कृष्ण के प्रति समर्पित करने का फैसला किया।