×

इस बात के लिए PM Modi का Nora Fatehi ने दिल से जताया आभार, कारण जानकार आप भी रह जायेंगे दंग 

 

मोरक्को में शुक्रवार को आए भूकंप से हजारों स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं, कई लोगों की मौत हो गई है। ये हाल देख नोरा फतेही का दिल कांप उठा। अपने देश की ऐसी हालत देखकर एक्ट्रेस ने पीएम मोदी से मदद की गुहार लगाई थी। जिसके बाद पीएम मोदी ने मोरक्को की मदद के लिए हाथ बढ़ाया।


पीएम मोदी द्वारा तुरंत की गई मदद से नोरा फतेही काफी खुश हुईं। ऐसे में नोरा ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। नोरा फतेही ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया जिसमें उन्होंने पीएम को बहुत-बहुत धन्यवाद दिया और लिखा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, इतने बड़े समर्थन के लिए धन्यवाद। आप उन देशों में से एक हैं जिसने सबसे पहले मदद का हाथ बढ़ाया। मोरक्को के लोग आपके आभारी हैं। जय हिन्द।'


इससे पहले नोरा ने मोरक्को में हुए भीषण नुकसान को देखने के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट किया था- 'मोरक्को में आज जो हुआ, उससे कितने शहर प्रभावित हुए हैं, ये खबर देखकर दिल टूट गया। हजारों लोगों की जान जा चुकी है। मन में डर है, चिंता है। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर रहा हूं।' मैं भगवान से प्रार्थना करता हूं कि सब ठीक हो।


मैं भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि हमारे सभी लोग ठीक हैं।' इस प्राकृतिक घटना में जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। अलैफ़्ड कोम या रब' बता दें, 8 सितंबर को अफ़्रीकी महाद्वीप के उत्तर में स्थित मोरक्को में 6.8 तीव्रता का भूकंप आया था। इस प्राकृतिक आपदा में 2 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो गई।