×

Jawan के लिए Shahrukh Khan को मिला इस बॉलीवुड दिग्गज का साथ, शुभकामनाएं देते हुए शेयर किया पोस्ट 

 

बड़े पर्दे से पांच साल के ब्रेक के बाद शाहरुख खान ने 'पठान' से धमाकेदार वापसी की। एक्शन थ्रिलर ने इसके उत्साहित प्रशंसकों को सिनेमाघरों की ओर दौड़ने पर मजबूर कर दिया और यह एक बड़ी व्यावसायिक सफलता बन गई। अब शाहरुख खान अपनी एक्शन थ्रिलर फिल्म जवान की रिलीज की तैयारी में हैं। 


इस फिल्म में शाहरुख खान डबल रोल में नजर आने वाले हैं। इस मौके पर दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र ने शाहरुख खान को शुभकामनाएं दी हैं। जवान की रिलीज से पहले, अनुभवी अभिनेता धर्मेंद्र ने किंग खान को शुभकामनाएं देने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने दोनों की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'शाहरुख, बेटे जवान के लिए आपको ढेर सारी शुभकामनाएं।


आपको बता दें कि शाहरुख खान के धर्मेंद्र समेत इंडस्ट्री के कई एक्टर्स के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं। हाल ही में बॉलीवुड के ही-मैन ने शाहरुख की 2007 में आई फिल्म 'ओम शांति ओम' में खास भूमिका निभाई थी। जवान का निर्देशन लोकप्रिय तमिल निर्देशक एटली कुमार ने किया है। इसमें शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति और सान्या मल्होत्रा नजर आने वाले हैं।