×

पति से तलाक लेने के बाद चमकी इन B Town हसीनाओं की किस्मत,आज करियर में हैं खूब सक्सेसफुल 

 

सिनेमा जगत में कई मशहूर अभिनेत्रियां हैं, जिनका पारिवारिक जीवन ज्यादा सफल नहीं रहा, लेकिन उन्होंने इंडस्ट्री में बड़ा नाम कमाया। दिलचस्प बात यह है कि इनमें से कई अभिनेत्रियों की किस्मत वैवाहिक संबंधों से अलग होने के बाद चमकी। इस लिस्ट में मलायका अरोड़ा से लेकर कीर्ति कुल्हारी तक का नाम शामिल है।


मलायका अरोड़ा
मलायका अरोड़ा ने साल 1998 में अभिनेता अरबाज खान से शादी की थी। उनका एक बेटा भी है, लेकिन 19 साल बाद वे अलग हो गए। साल 2017 में दोनों का तलाक हो गया। उस वक्त मलायका का करियर ढलान पर था, लेकिन अरबाज खान से अलग होने के बाद मलायका ने अपने करियर पर ध्यान देना शुरू किया और जल्द ही इंडस्ट्री में उनकी किस्मत फिर से चमकने लगी। इस दौरान वह कई रियलिटी शो में जज भी रहीं और फिल्मों में आइटम नंबर करती भी नजर आईं। इन दिनों मलाइका डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 11' में जज के तौर पर नजर आ रही हैं।


सामन्था
इस लिस्ट में दूसरा नाम साउथ सुपरस्टार सामंथा का है, जिन्होंने 2017 में नागा चैतन्य से गोवा में शादी की थी, लेकिन 4 साल बाद नागा और सामंथा ने अलग होने का फैसला किया। इस रिश्ते के टूटने के बाद सामंथा भी काफी टूट गई थीं। हालांकि, कुछ समय बाद उन्होंने जबरदस्त वापसी की और 'पुष्पा' समेत एक के बाद एक कई हिट फिल्मों में नजर आईं।


कीर्ति कुल्हारी

एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी आज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। वह 'फोर मोर शॉट्स प्लीज', 'मिशन मंगल', 'पिंक' जैसी कई लोकप्रिय फिल्मों में नजर आ चुकी हैं, लेकिन उनकी निजी जिंदगी उनके करियर जितनी सफल नहीं रही। उन्होंने साल 2016 में एक्टर साहिल सहगल से शादी की थी। इसके बाद 2021 में वह इस रिश्ते से अलग हो गईं। इसके बाद कीर्ति ने अपना पूरा ध्यान अपने करियर पर लगाया और आज वह इंडस्ट्री में काफी सफल हैं।


चित्रांगदा सिंह
इस लिस्ट में बॉलीवुड की पॉपुलर एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह भी शामिल हैं. 'हजारों ख्वाहिशें ऐसी' से इंडस्ट्री में कदम रखने वाली चित्रांगदा ने गोल्फर ज्योति रंधावा से शादी की, लेकिन शादी के दो साल बाद 2015 में वह इस रिश्ते से अलग हो गईं। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में एक के बाद एक कई फिल्मों में शानदार काम किया।  चित्रांगदा इस साल विक्रांत मैसी और सारा अली खान स्टारर 'सैटेलाइट' में नजर आई थीं।