×

बॉलीवुड के बादशाह Shahrukh Khan के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी Bharti Singh, इस वायरल विडियो से हुआ बड़ा खुलासा 

 

मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने दम पर इंडस्ट्री में एक अलग पहचान बनाई है। मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह अपनी शानदार कॉमेडी के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती हैं। भारती सिंह कई टीवी शो और रियलिटी शो में भी नजर आ चुकी हैं। कॉमेडी के अलावा भारती ने होस्टिंग और एक्टिंग से भी लोगों को अपना दीवाना बनाया है। भारती सिंह ने हाल ही में पैपराजी के सामने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। भारती सिंह ने बताया कि वह जल्द ही शाहरुख खान की फिल्म में नजर आएंगी। भारती सिंह के फैंस उन्हें शाहरुख खान के साथ देखने के लिए काफी उत्साहित हैं।


कॉमेडियन भारती सिंह को कल रात पपराज़ी ने देखा। इस दौरान भारती सिंह हमेशा की तरह पैपराजी के साथ मस्ती करती नजर आईं। भारती का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह किंग खान के बारे में बात करती नजर आ रही हैं. इस वीडियो में भारती सिंह पैपराजी से मजाक करते हुए बताती हैं कि वह शाहरुख खान के साथ फिल्म करने जा रही हैं।


फिल्म में शाहरुख खान और भारती सिंह को एक साथ देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं. इस बारे में अभी तक शाहरुख खान और भारती सिंह ने कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है. वीडियो में आगे भारती सिंह कहती हैं कि 'मैं इंजेक्शन लगवाकर आई और ये लोग भारती जी भारती जी... भाई मुझे बहुत दर्द हो रहा है। फिर वे हंसी-मजाक करने लगते हैं. इन सबके बीच वह कहती हैं कि ठीक है मैं शाहरुख खान के साथ फिल्म कर रही हूं...इसके तुरंत बाद भारती अपना चेहरा छिपा लेती हैं। बाद में वह बार-बार 'पांडेय जी' का नाम लेती है और वहां से चली जाती है।

लोगों को हंसाने वाली कॉमेडियन भारती सिंह कई रियलिटी शो के अलावा 'द कपिल शर्मा शो' में भी नजर आ चुकी हैं। इन शो के अलावा वह ब्लॉग और सोशल मीडिया के जरिए भी फैन्स से जुड़ी रहती हैं। भारती सिंह ने अपने करियर की शुरुआत सोनी टीवी के मशहूर शो 'इंडियन लाफ्टर चैलेंज' से की थी।