×

Happy New Year 2024: करीना से लेकर Karishma तक इन स्टार्स ने ऐसे माने नए साल का जश्न, यहाँ देखिये झलकियाँ 

 

नया साल यानी 2024 शुरू हो चुका है। पूरी दुनिया में देर रात तक नए साल का जश्न मनाया गया। आम लोगों से लेकर फिल्मी सितारे तक इस दिन को अपने चाहने वालों के साथ सेलिब्रेट कर रहे हैं। फैंस भी सोशल मीडिया पर नए साल की शुभकामनाएं दे रहे हैं. अमिताभ बच्चन, अनिल कपूर, अजय देवगन, वरुण धवन समेत इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने अपने फैंस को नए साल की बधाई दी है। आइए एक नजर डालते हैं इन सितारों की ख्वाहिशों पर।

वरुण धवन
नए साल का जश्न मनाने के लिए वरुण धवन पत्नी नताशा के साथ दुबई पहुंच गए हैं। देर रात इस जोड़े ने दुबई में शानदार तरीके से नए साल की शुरुआत की। एक्टर ने सेलिब्रेशन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, अलविदा मत कहो, नमस्ते कहो #2024।


करीना कपूर खान
करीना कपूर खान ने साल 2023 को अलविदा कहते हुए और नए साल का स्वागत करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक फैमिली फोटो शेयर की है। इस दौरान एक्ट्रेस देसी अंदाज में नजर आ रही हैं। उन्होंने वेलवेट शरारा सूट पहना हुआ है और बालों में लाल गुलाब लगाया हुआ है वही अभिनेता सैफ अली खान सफेद शर्ट और कॉम्प्लीमेंट्री टाई के साथ सूट में काफी हैंडसम लग रहे हैं। ये कपल इन दिनों स्विट्जरलैंड में है।


करिश्मा कपूर
करिश्मा कपूर इन दिनों बहन करीना के साथ स्विट्जरलैंड में नहीं हैं। करिश्मा अपना नया साल भारत में ही मना रही हैं। एक्ट्रेस इन दिनों अपने दोनों बच्चों के साथ केरल में हैं और वहीं उन्होंने नए साल का जश्न मनाया।