×

कच्चा बादाम गर्ल Anjali Arora ने ख़रीदा लग्ज़री घर, कीमत सुनकर उड़ जायेंगे आपके होश 

 

सोशल मीडिया ने अंजलि अरोड़ा को स्टार बना दिया है. अंजिल ने सबसे पहले टिक टॉक से खूब नाम कमाया। इसके बाद वह सीधे कंगना रनौत के शो लॉकअप में नजर आईं, जहां अंजलि अरोड़ा की लोकप्रियता आसमान छूने लगी. आजकल अंजलि रील बनाने के अलावा कई म्यूजिक वीडियो भी कर रही हैं, जिससे वह खूब कमाई करती हैं। इन पैसों से एक्ट्रेस ने अपना नया सपनों का घर खरीदा है, जिसका इनसाइड वीडियो भी सामने आया है। अंजलि अरोड़ा ने घर का एक वीडियो शेयर किया, जिसे देखकर सभी फैन्स की आंखें छलक आईं।


'कच्चा बादाम' गर्ल अंजलि अरोड़ा ने दिल्ली में करोड़ों का आलीशान घर खरीदा है। दावा किया जा रहा है कि अंजलि के घर की कीमत करीब 4 करोड़ रुपये है, जिसमें कई लग्जरी चीजें जोड़ी गई हैं। अंजलि अरोड़ा ने अपने परिवार के साथ अपने नए घर की गृह प्रवेश पूजा की। इसके बाद एक्ट्रेस ने घर पर पाठ भी किया, जिसकी एक झलक सामने आई है।  अंजलि अरोड़ा ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें घर का मेन हॉल साफ नजर आ रहा है, जिसमें सभी लोग बैठे हैं और पाठ चल रहा है।


अंजलि अरोड़ा ने अपने घर का नाम 'अरोड़ा हाउस' रखा है, जिसका खुलासा उन्होंने वीडियो में दिए कैप्शन में किया है। इसके अलावा अंजलि ने अपने नए घर से बॉयफ्रेंड आकाश संसनवाल के साथ कुछ तस्वीरें भी शेयर कीं, जिसमें वह काफी अच्छी लग रही हैं। 22 साल की अंजलि अरोड़ा ने कुछ समय पहले एक लग्जरी कार खरीदी थी, जिसे उन्होंने अपने माता-पिता को गिफ्ट कर दिया। अंजलि की कार की फोटो काफी वायरल हुई थी।


आपको बता दें कि अंजलि अरोड़ा अपने म्यूजिक वीडियो और रील्स से खूब कमाई करती हैं। दावा है कि आज वह आठ करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। अंजलि अरोड़ा के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो कुछ समय पहले एक्ट्रेस एल्विश यादव के साथ नजर आई थीं। दावा है कि दोनों एक प्रोजेक्ट साथ में करने वाले हैं। उस दौरान अंजलि के हाथ में एक स्क्रिप्ट भी नजर आई थी. इस वजह से फैंस काफी उत्साहित हो गए।