×

Kim Sharma Birthday Special : फ़िल्में नहीं Affairs के लिए किम शर्मा ने लूटी सबसे ज्यादा लाइमलाइट, जानिए अबतक किस-किस से लगा चुकी है दिल 

 

बॉलीवुड एक्ट्रेस किम शर्मा ने अपने करियर में कुछ ही फिल्में की हैं, लेकिन वह अक्सर अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरती रहती हैं। फिल्मी दुनिया में आने से पहले वह एक जानी-मानी मॉडल थीं। इसके बाद उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म 'मोहब्बतें' से बॉलीवुड में कदम रखा। मोहब्बतें में किम शर्मा ने एक ऐसी लड़की का किरदार निभाया था जो पूरी जिंदगी एक ही लड़के से प्यार करने और उसके साथ जीने-मरने की कसम खाती है। 'मोहब्बतें' में उन्हें अपने सपनों का राजकुमार मिल गया था और उनकी लव लाइफ काफी खुशहाल थी, लेकिन असल जिंदगी में किम की लव लाइफ इसके उलट है। दरअसल, किम शर्मा अपनी फिल्मों से ज्यादा अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रही हैं। 'मोहब्बतें' एक्ट्रेस को एक या दो बार नहीं बल्कि छह बार प्यार हुआ है। आज किम अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं. आइए इस खास मौके पर जानते हैं किम की लव लाइफ के किस्से...


युधिष्ठिर

जब किम शर्मा फिल्म 'मोहब्बतें' की शूटिंग कर रही थीं तो उन्हें विजय यूडी यानी युधिष्ठिर से प्यार हो गया। किम ने युधिष्ठिर को डेट करना शुरू किया, लेकिन ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल सका। साल 2003 में दोनों अलग हो गए।


युवराज सिंह

अपने पहले प्यार से अलग होने के बाद किम शर्मा ने 2003 में क्रिकेटर युवराज सिंह को डेट करना शुरू किया। किम लंबे समय तक युवराज के साथ अफेयर में रहीं। साल 2004 के दौरान युवराज सिंह और किम शर्मा के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी थीं। दोनों ने एक-दूसरे को चार साल तक डेट किया, लेकिन मतभेदों के चलते 2007 में ये अलग हो गए। इनके अलग होने की वजह के बारे में कहा जाता है कि युवराज की मां को किम शर्मा पसंद नहीं थीं, इसलिए ये दोनों अलग हो गए।


कार्लोस मैरिन
इसके बाद किम शर्मा अपने स्पैनिश बॉयफ्रेंड कार्लोस मैरिन के साथ डेटिंग की खबरों को लेकर सुर्खियों में रहीं। किम शर्मा ने लंबे समय तक कार्लोस मैरिन को डेट किया। कहा जाता है कि इन दोनों की सगाई भी हो चुकी थी और ये शादी करने का प्लान भी कर रहे थे, लेकिन किन्हीं कारणों से इनकी सगाई टूट गई और दोनों अलग हो गए।


अली पुंजानी से शादी
साल 2010 में खबर आई थी कि किम शर्मा ने केन्या बेस्ड बिजनेसमैन अली पुंजानी से शादी कर ली है। अली पुंजानी पहले से शादीशुदा थे और तीन बच्चों के पिता थे, लेकिन किम शर्मा से शादी करने के लिए उन्होंने अपनी पहली पत्नी को तलाक दे दिया। हालांकि किम शर्मा का ये रिश्ता भी छह साल बाद टूट गया। अली और किम साल 2016 में तलाक लेकर अलग हो गए। उसके बाद किम शर्मा भारत शिफ्ट हो गईं।


हर्षवर्द्धन राणे

किम शर्मा अपने से चार साल छोटे अभिनेता हर्षवर्धन राणे को भी डेट कर चुकी हैं। दोनों को कई बार एक साथ स्पॉट किया गया। किम ने दो साल तक हर्षवर्द्धन को डेट किया, लेकिन दोनों के बीच झगड़ों के कारण दो साल बाद ही ब्रेकअप हो गया।


अमित साध
इसके बाद किम शर्मा का नाम अमित साध के साथ जुड़ा। किम को अमित के साथ गोवा में स्पॉट किया गया था, जिसके बाद दोनों के रिलेशनशिप की खबरें आने लगीं। दोनों के अफेयर की खबरें खूब सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन इस बीच अमित साध ने इन खबरों को झूठा करार दिया है।


लिएंडर पेस
कई दिल टूटने के बाद अब किम का दिल लिएंडर पेस पर आ गया है। एक्ट्रेस किम शर्मा ने 2021 में खुलासा किया था कि वह लिएंडर पेस को डेट कर रही हैं। किम शर्मा अक्सर सोशल मीडिया पर लिएंडर पेस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।