×

Popular Tv Bollywood Actors : दूरदर्शन ने इन सितारों के चमकाए सितारे, कोई टीवी तो कोई बॉलीवुड का बना किंग

 

आज बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में अपने जादू का जादू चलाकर दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले अभिनेताओं ने कभी 90 के दशक में दूरदर्शन के सहारे अपना करियर चमकाया था। दूरदर्शन से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अभिनेताओं की लिस्ट में सबसे पहले शाहरुख खान का नाम लिया जाता है। शाहरुख से लेकर मंदिरा बेदी तक कई सेलेब्स ने दूरदर्शन से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की।


शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह कहे जाने वाले शाहरुख खान मूवीज ने 90 के दशक में दूरदर्शन के 'फौजी' और 'सर्कस' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। दूरदर्शन से लोगों के दिलों में जगह बनाने वाले शाहरुख खान आज भारत ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं।


विद्या बालन
बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में से एक विद्या बालन टीवी शोज ने 90 के दशक में 'हम पांच' नाम के कॉमेडी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी। फिर एक्ट्रेस ने साल 2005 में सैफ अली खान के साथ पहली फिल्म 'परिणीता' से बॉलीवुड में डेब्यू किया।


नवाजुद्दीन सिद्दीकी
बॉलीवुड में अपने संघर्ष और कमाल की एक्टिंग के लिए मशहूर अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दूरदर्शन के कई शो में छोटे-छोटे रोल किए थे। नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने लंबे समय तक फिल्मों में छोटे-छोटे रोल किए फिर साल 2012 में फिल्म 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' से एक्टर को पॉपुलैरिटी मिली।


मंदिरा बेदी
एक्ट्रेस मंदिरा बेदी आज भी फिल्मों और टीवी की दुनिया में अपना जलवा दिखा रही हैं। मंदिरा बेदी ने साल 1994 में दूरदर्शन के हिट शो 'शांति' से अपनी पहचान बनाई थी।


रेणुका शहाणे
मशहूर बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेस रेणुका शहाणे ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत दूरदर्शन के मशहूर 'सर्कस' से की थी। फिर रेणुका ने कई टीवी सीरियल और फिल्मों में काम कर इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई।