×

दिवंगत अभिनेता Sushant Singh का नाम सुनते ही Sonam Kapoor ने टेढ़ा किया मुंह, अभिनेत्री पर भड़का एक्टर के फैन्स का गुस्सा 

 

करण जौहर का पॉपुलर चैट शो 'कॉफी विद करण' इन दिनों काफी चर्चा में है। हाल ही में इस शो में अर्जुन कपूर आए थे। शो में अर्जुन कपूर ने कई खुलासे किये। उन्होंने मलायका अरोड़ा से लेकर ट्रोलिंग तक हर मुद्दे पर बात की। अर्जुन कपूर ने भी शादी पर चुप्पी तोड़ी। इसी बीच सोनम कपूर का शो कॉफी विद करण का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है। इस क्लिप को देखने के बाद लोग सोनम कपूर को जमकर ट्रोल कर रहे हैं।


दरअसल, सोनम कपूर का एक पुराना वीडियो इंटरनेट की दुनिया में तेजी से वायरल हो रहा है. इस क्लिप की वजह से सोनम कपूर ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई हैं। इस क्लिप में करण जौहर एक्ट्रेस सोनम कपूर के सामने कुछ स्टार्स के नाम लेते हैं, जिसमें उन्हें उन्हें हॉट या नॉट हॉट कहना था. इसमें सोनम कपूर ने क्रिकेटर विराट कोहली को हॉट, रणबीर कपूर को वेरी हॉट और इमरान खान को बेहद हॉट बताया था।


हालांकि, जब करण जौहर सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र करते हैं तो सोनम कपूर अजीब प्रतिक्रिया देती हैं। इसके बाद करण जौहर हंसने लगते हैं. इस पर सोनम ने कहा, 'मुझे नहीं पता, शायद मैंने सुशांत की फिल्में नहीं देखी हैं।' बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर का ये अंदाज लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। सुशांत के फैंस ने सोनम और करण को वोट किया था।

<a href=https://youtube.com/embed/0ALC9HlKcnI?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/0ALC9HlKcnI/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Sonam Kapoor on Sushanth Singh Rajput | Koffee with Karan" width="695">
इसी बीच एक बार फिर लोग सोनम को ट्रोल कर रहे हैं। आपको बता दें कि करण जौहर के शो में कई बार सुशांत सिंह राजपूत का जिक्र हुआ था। लोगों का मानना है कि उस शो में हर बार सुशांत का मजाक उड़ाया जाता था. तभी तो सुशांत की मौत के बाद लोगों ने कॉफी विद करण का पूरी तरह से बहिष्कार कर दिया।