×

अपनी सौतेली माँओं के साथ गज़ब की बॉन्डिंग शेयर करते है ये फ़िल्मी सितारे, इन स्टार्स की सौतेली मां ने भी दिल खोलकर लुटाया है प्यार 

 

बॉलीवुड इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है, जहां हर दिन किसी का रिश्ता मजबूत होता है तो किसी का टूटता भी है। यहां स्टार्स के लिए एक से ज्यादा बार शादी करना कोई बड़ी बात नहीं है। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने एक से ज्यादा शादियां की हैं। जब भी इन सितारों को किसी से प्यार होता है तो ये भूल जाते हैं कि ये पहले से शादीशुदा हैं और इनके बच्चे भी हैं। कई स्टार्स ने अपनी पहली शादी को भूलकर दूसरी शादी रचाई है।

ऐसे कई सितारे हैं जिन्होंने अपने माता-पिता को अलग होते देखा है। अक्सर देखा जाता है कि लोग अपने सौतेले परिवार के साथ अच्छा व्यवहार नहीं करते हैं, लेकिन कुछ सितारों ने अपने पिता की दूसरी शादी की सच्चाई को स्वीकार किया और अपनी सौतेली मां के साथ ऐसा रिश्ता कायम किया कि वह सभी के लिए एक मिसाल बन गया। इन सितारों को अपनी सौतेली माँ से भी बहुत प्यार मिला है और ये अपनी सौतेली माँ के साथ एक खास रिश्ता साझा करते हैं। आज इस पोस्ट के जरिए हम आपको कुछ ऐसे फिल्मी सितारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें पहला प्यार उनकी सौतेली मां से मिला। मुझे जितना प्यार मिला है.


सलमान ख़ान
इस लिस्ट में बॉलीवुड इंडस्ट्री के दबंग खान यानी सलमान खान का नाम भी शामिल है। सलमान खान के पिता सलीम खान ने अपने जीवन में दो बार शादी की है। सलमान खान सलीम खान और सलमा खान के बेटे हैं। वहीं सलीम खान ने हेलेन से दूसरी शादी की है। ऐसे में हेलेन सलमान खान की सौतेली मां बन गईं। लेकिन सलमान खान भी अपनी सौतेली मां हेलेन से बहुत प्यार करते हैं। सलमान खान अपनी दोनों मां के बेहद करीब हैं. सलमान खान को कई मौकों पर हेलेन के साथ देखा गया है, जहां दोनों के बीच गजब की बॉन्डिंग देखने को मिलती है।


फरहान अख्तर
इस लिस्ट में दूसरा नाम है फरहान अख्तर का। आपको बता दें कि मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने दो बार शादी की। उनकी पहली पत्नी हनी ईरानी से उनके दो बच्चे हैं, जिनका नाम फरहान और जोया है। इसके बाद जावेद अख्तर ने शबाना आजमी से दूसरी शादी की। शबाना की कोई संतान नहीं है लेकिन वह फरहान और जोया को अपने बच्चों की तरह प्यार करती हैं।


सारा अली खान
बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान ने दो बार शादी की है। उनकी पहली पत्नी का नाम अमृता सिंह है। इस शादी से सैफ अली खान के दो बच्चे हैं, जिनका नाम सारा अली खान और इब्राहिम खान है। अमृता से तलाक के बाद सैफ अली खान ने करीना कपूर को अपनी जीवनसंगिनी बनाया। लेकिन सारा अली खान और करीना कपूर के बीच काफी स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग देखने को मिलती है। करीना कपूर अक्सर सारा और इब्राहिम के साथ समय बिताती नजर आती हैं।


शाहिद कपूर
शाहिद कपूर के अपनी सौतेली मां सुप्रिया पाठक के साथ भी काफी अच्छे रिश्ते हैं. दरअसल शाहिद पंकज और उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे हैं। जब शाहिद कपूर 6 साल के थे तब उनके पिता पंकज कपूर ने सुप्रिया से शादी कर ली। शाहिद अपनी सौतेली मां सुप्रिया का बहुत सम्मान करते हैं।


इरा खान
बॉलीवुड एक्टर आमिर खान की पहली पत्नी रीना दत्ता की बेटी इरा खान हैं। इरा खान के अपनी सौतेली मां किरण राव के साथ काफी अच्छे रिश्ते हैं. दोनों अक्सर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आते हैं। हालांकि, अब आमिर खान और किरण तलाक लेकर एक-दूसरे से अलग हो गए हैं।