×

एक्ट्रेस बनने के लिए घर से भाग गई थी ये हसीना, आज आलिशान ज़िन्दगी जीती है Bigg Boss OTT 2 की ये कंटेस्टेंट 

 

सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मनीषा रानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उन्होंने फर्श से अर्श तक का सफर तय किया है। आज मनीषा लग्जरी लाइफस्टाइल जीती हैं। लेकिन एक समय ऐसा भी था जब वह वेट्रेस के तौर पर काम करती थीं। मनीषा रानी का जन्म 10 जून 1994 को हुआ था। वह बिहार से हैं। उनका जीवन संघर्ष से भरा है. जब वह 5वीं क्लास में थीं तब उनके माता-पिता का तलाक हो गया।


मनीषा अपने पिता के साथ रहती है। मनीषा के पिता ने बहुत ख्याल रखा है। जब मनीषा 12वीं क्लास में थीं तो उन्हें डांस रियलिटी शो डांस इंडिया डांस में हिस्सा लेना था। मनीषा ने इस बारे में अपने पिता को बताया, लेकिन उनके पिता ने इजाजत नहीं दी। फिर कुछ समय बाद मनीषा ने अपने पिता से डांसिंग और एक्टिंग में करियर के बारे में बात की। लेकिन उनके पिता ने मना कर दिया।


तभी मनीषा ने घर से भागने का फैसला ले लिया। वह घर से भागकर कोलकाता चली गईं। मनीषा ने कोलकाता ट्रेन में बिना टिकट यात्रा की थी। इसके बाद कोलकाता में गुजारा करने के लिए मनीषा ने शादियों और कार्यक्रमों में वेट्रेस का काम किया। कुछ समय बाद उन्हें बैकग्राउंड डांसर की नौकरी मिल गई। ये काम किया मनीषा ने। उस वक्त मनीषा को 500 रुपये मिलते थे। लेकिन 10 दिन बाद मनीषा ने इस काम के लिए मना कर दिया।


लेकिन मैनेजर ने उन्हें जाने नहीं दिया और एक कमरे में बंद कर दिया. लेकिन मनीषा घबराई नहीं और किसी तरह वहां से निकली और फिर वापस बिहार चली गई। इसके बाद मनीषा ने टिक टॉक पर वीडियो बनाए और यहीं से वह मशहूर हो गईं।इसके बाद उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 2 में हिस्सा लिया। हाल ही में उन्होंने नया घर और लग्जरी कार खरीदी है। वह अब लग्जरी लाइफस्टाइल मेंटेन कर रही हैं।