×

मालदीव पहुंची इस एक्ट्रेस ने शेयर की खूबसूरत तस्वीरें, मालदीव में समंदर किनारे कहर ढाती नज़र आई हसीना 

 

अक्सर देखा जाता है कि बी टाउन एक्ट्रेस फुर्सत के पल बिताने के लिए मालदीव जाती हैं। इस दौरान उनकी वेकेशन की तस्वीरें भी खूब सुर्खियां बटोरती हैं। जन्नत' फिल्म एक्ट्रेस सोनल चौहान इन दिनों मालदीव में छुट्टियां मना रही हैं, जिसके चलते एक्ट्रेस की शानदार तस्वीरें सुर्खियों का हिस्सा बन रही हैं। इसी बीच सोनल ने सोशल मीडिया पर अपनी लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह बिकिनी लुक से कहर ढा रही हैं।


सोनल चौहान ने बिकिनी लुक में महफिल लूट ली। सोनल चौहान का नाम हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्रियों में शामिल है। बॉलीवुड से लेकर साउथ सिनेमा तक सोनल ने अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया है। इतना ही नहीं सोनल चौहान अपने ग्लैमरस अंदाज के लिए भी काफी मशहूर हैं। फिलहाल सोनल मालदीव वेकेशन पर हैं, जिसके चलते आए दिन उनकी लेटेस्ट तस्वीरें और वीडियो चर्चा का विषय बन रहे हैं।

इसी बीच बुधवार को सोनल चौहान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर लेटेस्ट तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह बिकिनी लुक से महफिल लूटती नजर आ रही हैं। समंदर किनारे ब्लैक बिकिनी में सोनल का ये लुक बेहद खूबसूरत लग रहा है। एक्ट्रेस की इन तस्वीरों से उनकी हॉटनेस का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। सोनल चौहान की ये लेटेस्ट तस्वीरें इतनी खूबसूरत हैं कि आप उनसे नजरें नहीं हटा पाएंगे। सोनल की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आग की तरह वायरल हो रही हैं।

सोनल चौहान ने 2008 में बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की फिल्म 'जन्नत' के जरिए फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। इसके बाद सोनल 'पहला सितारा, 3जी, पलटन, जैक एंड दिल और द पावर' जैसी कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। सोनल की आखिरी फिल्म पर नजर डालें तो सोनल चौहान इस साल प्रभास स्टारर फिल्म 'आदिपुरुष' में नजर आईं थीं। रावण की पत्नी का किरदार निभाया था।