×

कपिल शर्मा शो के मशहूर गुलाटी Sunil Grover की अब हो गई है ऐसी हालत, सड़क पर ये काम करते दिखे एक्टर 

 

द कपिल शर्मा शो से गुलाटी के किरदार से घर-घर में मशहूर हुए सुनील ग्रोवर इन दिनों भले ही टीवी की दुनिया से दूर हैं, लेकिन सोशल मीडिया पर वह लगातार अपने फैंस से जुड़े हुए हैं। वह जल्द ही शाहरुख खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'जवां' में अहम भूमिका में नजर आएंगे।

इस फिल्म का ट्रेलर पिछले गुरुवार को रिलीज हुआ थ।'जवान ' का ट्रेलर रिलीज होने के बाद कॉमेडियन सुनील ग्रोवर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह बाहर सड़क पर बैठकर कपड़े धोते नजर आ रहे हैं। इसकी वजह है सुनील ग्रोवर का जमीन से जुड़ा स्वभाव। तभी से फैंस उन्हें बेहद पसंद करते हैं।वह आए दिन कोई न कोई ऐसा वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हैं। 


हाल ही में सुनील ग्रोवर ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जो देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।इस वीडियो में सुनील ग्रोवर सड़क किनारे बने टैंक से अपने कपड़े साफ करते नजर आ रहे हैं। उसके पास कपड़ों से भरा टब है। पास ही जमीन पर कपड़े भी बिखरे हुए हैं. वह झाड़ू से कपड़े धोते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए सुनील ग्रोवर ने कैप्शन में लिखा, ''मैं अपना पसंदीदा काम कर रहा हूं। 


सुनील ग्रोवर का यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रहा है। जहां कई फैंस ने इस वीडियो पर खूब प्यार बरसाया तो वहीं कुछ फैंस की नजर उनके हाथ पर पड़ी। एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा, 'यहां भी काम करने वाले की बहुत जरूरत है।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई घड़ी तो उतार दो।  एक अन्य यूजर ने लिखा, 'डॉक्टर डिटर्जेंट, कपड़ों का इलाज कर रहे हैं।' कुछ ही घंटों में उनके इस वीडियो को 1 लाख 28 हजार के करीब लाइक्स मिल चुके हैं।