हॉलीवुड की इन 5 थ्रिलर फिल्मों को दखने के बाद बढ़ जाएंगी आपके दिल की धड़कने, मिलेगा भरपूर मनोरंजन

भारत में ओटीटी प्लेटफॉर्म के आने के बाद से कई हॉलीवुड फिल्में एक बार फिर दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बन गई हैं। यही कारण है कि दर्शक इन थ्रिलर फिल्मों को बड़े प्यार से देखना पसंद करते हैं। इस सीरीज में जहां अमेज़न प्राइम ऐप सबसे आगे है, तो आइए आज एक नजर डालते हैं 5 बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट पर, जिन्हें देखने के बाद आप इन फिल्मों को कभी नहीं भूल पाएंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Inception (2010) Official Trailer #1 - Christopher Nolan Movie HD" width="695">
इंसेप्शन
क्रिस्टोफर नोलन की फिल्म इंसेप्शन आपको अमेज़न प्राइम ऐप पर जरूर देखनी चाहिए। यह पूरी तरह से एक साइंस फिक्शन फिल्म है। इस फिल्म में आपको लियोनार्डो डिकैप्रियो मुख्य भूमिका में देखने को मिलेंगे। जो अपनी लाजवाब एक्टिंग से आपको फिल्म की कहानी में अंत तक बांधे रखते हैं. इस फिल्म में लियोनार्डो डिकैप्रियो का किरदार लोगों के सपनों में जाकर उनके अंदर के विचारों को जानने की कोशिश करता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Parasite - Official Trailer (2019) Bong Joon Ho Film" width="695">
पैरासाइट
साल 2020 में रिलीज हुई फिल्म पैरासाइट ने 2020 के ऑस्कर में बेस्ट फिल्म का अवॉर्ड जीता था। इस फिल्म का निर्माण क्वोक सिन ऐ द्वारा किया गया था। जहां इस फिल्म का निर्देशन बोंग जून-हो ने किया था. यह फिल्म एक अद्भुत परिवार की कहानी है। इस फिल्म में एक गरीब परिवार एक अमीर परिवार के घर पर पूरी तरह कब्जा करता हुआ नजर आता है. लेकिन यह बिल्कुल गलत रास्ता है, जिसका खामियाजा आखिर में परिवार को ही भुगतना पड़ता है। फिल्म की कहानी कमाल की है जिसे आपको एक बार जरूर देखना चाहिए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="THE PRESTIGE Trailer (2006)" width="782">
द प्रेस्टीज
क्रिस्टोफर नोलन अपनी शैली के एक सशक्त निर्देशक हैं। जिनके साथ काम करने का सपना हर एक्टर का होता है. इस फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे दो जादूगर जो पहले दोस्त थे फिर दुश्मन बन जाते हैं और फिर एक-दूसरे से बदला लेते हैं। इस फिल्म में सभी कलाकारों का दमदार अंदाज नजर आ रहा है. जिस वजह से आपको भी ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="JOKER - Final Trailer - Now Playing In Theaters" width="695">
जोकर
मशहूर हॉलीवुड एक्टर जैक्वीन फीनिक्स की फिल्म जोकर एक कल्ट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म के लिए एक्टर जैक्वीन फीनिक्स को बेस्ट एक्टर का ऑस्कर अवॉर्ड मिला था. इस फिल्म में हमें एक्टर की दमदार परफॉर्मेंस देखने को मिली थी. जिसे दर्शकों के साथ-साथ क्रिटिक्स ने भी खूब पसंद किया. आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="TENET - NEW TRAILER" width="695">
टेनेट
इस फिल्म में दिग्गज बॉलीवुड एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया मुख्य भूमिका निभाती नजर आई थीं. इस फिल्म का निर्देशन क्रिस्टोफर नोलन ने किया था. दर्शकों को ये फिल्म काफी पसंद आई थी. जहां ये फिल्म परमाणु हमले से भी बड़े हमले की कहानी पर आधारित है।