×

हॉलीवुड की सुपरहिट फ्रेंचाइजी फिल्म Bad Boys 4 धमाकेदार ट्रेलर हुआ लॉन्च, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक 

 

विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस की 'बैड बॉयज़ 4' का पहला ट्रेलर कल रिलीज़ हो गया है। इसके साथ ही इस फिल्म का टाइटल भी सामने आ गया है. ट्रेलर एक्शन और सस्पेंस से भरपूर है. विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। इसके साथ ही फिल्म के टाइटल की भी घोषणा कर दी गई है. फिल्म का आधिकारिक शीर्षक 'बैड बॉयज़ 4: राइड ऑर डाई' है। यह फिल्म जून में रिलीज होगी। 


बैड बॉयज़ फ्रैंचाइज़ की चौथी किस्त
सोनी एंटरटेनमेंट ने आज 'बैड बॉयज़ 4' का ट्रेलर लॉन्च कर दिया है। इस एक्शन-कॉमेडी फिल्म का निर्देशन आदिल अल अरबी और बिलाल फल्लाह कर रहे हैं। यह फिल्म 7 जून 2024 को रिलीज होगी। यह बैड बॉयज फ्रेंचाइजी की चौथी किस्त है। 2020 में आई 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' का सीक्वल है।

<a href=https://youtube.com/embed/2FYlvGAf-iM?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/2FYlvGAf-iM/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="BAD BOYS: RIDE OR DIE | Official Trailer" width="853">
ट्रेलर दिलचस्प है
फिल्म में विल स्मिथ और मार्टिन लॉरेंस जासूस की भूमिका निभा रहे हैं। ट्रेलर में देखा जा सकता है कि दोनों स्टार्स ने बड़े ही दिलचस्प अंदाज में फिल्म के ट्रेलर लॉन्च की जानकारी दी है। इसके बाद ट्रेलर शुरू होता है. इसमें एक्शन, सस्पेंस और कॉमेडी का भरपूर डोज है।


पहली फिल्म 1995 में आई थी
एक्शन-कॉमेडी फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म साल 1995 में आई थी। दूसरी फिल्म साल 2003 में आई थी। पहली दो फिल्मों का निर्देशन माइकल बे ने किया था। इसके बाद तीसरी फिल्म 'बैड बॉयज फॉर लाइफ' आई। इसका निर्देशन आदिल और बिलाल ने किया था। अब वह आने वाली चौथी फिल्म के निर्देशन की कमान भी संभाल रहे हैं।