Asha Bhosle Birthday Special : अपने अबतक के जीवन में 12 हजार से ज़्यादा गाने गा चुकी है आशा ताई, बर्थडे पर सुनिए उनके ये चुनिंदा गाने

मशहूर बॉलीवुड गायिका आशा भोंसले का नाम संगीत की दुनिया में बड़े सम्मान से लिया जाता है। 8 सितंबर 1933 को जन्मी आशा भोसले आज अपना 90वां जन्मदिन मना रही हैं। उनका जन्म महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक मराठी परिवार में हुआ था। आशा के पिता का नाम दीनानाथ मंगेशकर है, जो एक मशहूर गायक थे। उन्होंने बहुत कम उम्र में आशा को शास्त्रीय संगीत सिखाया। महज 10 साल की उम्र में उन्होंने संगीत की दुनिया में कदम रखा। उनका पहला गाना मराठी था, जो साल 1943 में आया था। गाने का नाम 'चला चला नव बाला' था। आशा भोसले का पहला हिंदी गाना 1948 में आई फिल्म 'चुनरिया' का गाना 'सावन आया' था। इसके बाद उन्होंने अपने म्यूजिक करियर में कई गानों को अपनी जादुई आवाज से सुपरहिट बनाया। आशा भोसले ने अपने अब तक के करियर में 12 हजार से ज्यादा गानों में अपनी आवाज दी है। आज मशहूर गायिका आशा भोसले के जन्मदिन के खास मौके पर हम आपको उनके कुछ सुपरहिट गानों के बारे में बताएंगे।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Jhoomka Gira Re 4K Song - Asha Bhosle Hit Songs - Mera Saaya Movie Songs | Sadhana" width="853">
झुमका गिरा रे
यह गाना 1966 में रिलीज हुई फिल्म 'मेरा साया' का है। आशा भोंसले की जादुई आवाज में गाया यह गाना उस वक्त सुपरहिट साबित हुआ था। करीब 57 साल बाद आज भी इस गाने को खूब पसंद किया जाता है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Asha Bhosle - Dum Maro Dum (1971, Video)" width="853">
दम मारो दम
यह गाना 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'हरे रामा, हरे कृष्णा' का है। इस गाने को आनंद बख्शी ने लिखा था और आशा भोंसले की आवाज ने इस गाने को ऑल टाइम सुपरहिट बना दिया था। 'दम मारो दम' गाने के लिए आशा भोसले को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="KAJRA MOHABBAT WALA 4K Song - Asha Bhosle, Shamshad Begum - Biswajeet, Babita - कजरा मोहब्बत वाला" width="853">
कजरा मोहब्बत वाला
1968 में रिलीज हुई फिल्म 'किस्मत' का ये गाना इतना सुपरहिट हुआ कि इसका कई बार रीमेक बनाया गया। लेकिन जो ओरिजिनल गाना आशा भोंसले और शमशाद बेगम ने गाया था उसका कोई तोड़ नहीं है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Asha Bhosle Live 'In Aankhon Ki Masti' at BBC Studio" width="853">
इन आंखों की मस्ती
1981 में रिलीज हुई फिल्म 'उमराव जान' का यह सुपरहिट गाना एक्ट्रेस रेखा पर फिल्माया गया था। इस गाने को आशा भोंसले ने अपनी सुरीली आवाज दी है।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Piya Tu Ab To Aaja 4K - Asha Bhosle, R D Burman - Helen, Jeetendra, Asha Parekh - Caravan 1971 Songs" width="853">
पिया तू अब तो आ जा
साल 1971 में रिलीज हुई फिल्म 'कारवां' का यह गाना एक्ट्रेस हेलेन पर फिल्माया गया था। इस गाने के लिए आशा भोसले को फिल्मफेयर बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर अवॉर्ड से भी नवाजा गया।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="एक परदेसी मेरा दिल ले गया - HD वीडियो सोंग - Asha Bhosle, Md. Rafi - Madhubala" width="853">
इक परदेसी मेरा दिल ले गया
1958 में रिलीज हुई फिल्म 'फागुन' का ये गाना इतना सुपरहिट हुआ कि इसके कई रीमेक बने। इस गाने को आशा भोंसले के साथ मोहम्मद रफी ने गाया था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Kitaben Bahut Si - 4K VIDEO | Baazigar | Shah Rukh Khan & Kajol | Asha Bhosle | 90's Romantic Songs" width="853">
किताबें बहुत सी पढ़ी होंगी
साल 1993 में रिलीज हुई शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'बाजीगर' के गाने सुपरहिट थे। 'किताब बहुत सी पढ़ी होंगी' गाने को आशा भोसले ने अपनी सुरीली आवाज से हिट बना दिया था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="A.R. Rahman - Radha Kaise Na Jale Best Video|Lagaan|Aamir Khan|Asha Bhosle|Udit Narayan" width="853">
राधा कैसे ना जले
साल 2000 में रिलीज हुई आमिर खान स्टारर सुपरहिट फिल्म 'लगान' का यह गाना जन्माष्टमी पर खूब सुना जाता है और बच्चे इस पर परफॉर्म भी करते हैं। इस गाने को आशा भोसले के साथ उदित नारायण ने गाया था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Lyrical | Zara Sa Jhoom Loon Main | Dilwale Dulhania Le Jayenge | Shah Rukh Khan, Kajol | DDLJ Songs" width="853">
जरा सा झूम लूं मैं
1995 में रिलीज हुई शाहरुख खान और काजोल स्टारर ब्लॉकबस्टर फिल्म 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' का ये गाना भी काफी हिट हुआ था। इस गाने को आशा भोसले के साथ अभिजीत भट्टाचार्य ने गाया था।

" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Le Gayi | Full Song | Dil To Pagal Hai | Shah Rukh Khan, Karisma Kapoor | Asha Bhosle, Udit Narayan" width="853">
ले गया
1997 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म 'दिल तो पागल है' का ब्लॉकबस्टर गाना 'ले गई ले गई' आज भी लोगों को पसंद है। इस गाने को करिश्मा कपूर पर फिल्माया गया था जबकि आशा भोंसले ने इसमें अपनी आवाज दी थी।