×

करीना kapoor की पहली OTT डेब्यू फिल्म Jaane Jaan का टाइटल ट्रैक हुआ लॉन्च, लता दी के गाने को इस सिंगर ने किया रीक्रीएट 

 

फिल्म मेकर सुजॉय घोष इन दिनों अपनी फिल्म 'जाने जान' की रिलीज की तैयारी में लगे हुए हैं। इसी बीच उनकी फिल्म 'जाने जान' का टाइटल सॉन्ग रिलीज हो गया है। गाने में करीना कपूर और विजय वर्मा एक साथ नजर आ रहे हैं। इस गाने को नेहा कक्कड़ ने अपनी आवाज दी है। यह गाना 1969 में आई फिल्म 'इंतकाम' के गाने 'जाने जां' का रीमेक है जिसे लता मंगेशकर ने गाया था।


'जाने जान' गाने को लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल ने लिखा है और राजेंद्र कृष्ण ने इसे कंपोज किया है। अब इसे करीना कपूर की फिल्म के लिए सचिन-जिगर ने रीमेक किया है और नेहा कक्कड़ ने गाया है। गाने की थीम डिस्को जैसी ही रखी गई है जिसमें फिल्म के कुछ सीन भी दिखाए गए हैं। सुजॉय घोष ने रविवार को ट्विटर पर गाने का टीजर शेयर करते हुए लिखा कि हमारी फिल्म में लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल का गाना होना बड़े सम्मान की बात है।


हमारी फिल्म का पहला गाना सोमवार को आ रहा है। सोमवार को गाने का अनावरण करते हुए उन्होंने लिखा कि हमारा पहला गाना आपके लिए...सुनिए। आपको बता दें कि 1969 में आई फिल्म 'इंतकाम' में 'जाने-जाने' गाना लता मंगेशकर ने गाया था, जिसे फिर से सचिन-जिगर और नेहा कक्कड़ ने नए अंदाज में गाया है। सभी की निगाहें इस फिल्म और गाने पर हैं। अब देखना यह है कि यह गाना दर्शकों के बीच कितनी तालियां बटोर पाता है।

<a href=https://youtube.com/embed/2mUFAyVXa9U?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/2mUFAyVXa9U/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="JAANE JAAN | Kareena Kapoor Khan | Jaideep Ahlawat, Vijay Varma,Neha Kakkar,Sachin-Jigar,Sujoy Ghosh" width="853">
'जाने-जाने' एक मर्डर मिस्ट्री है जिसमें करीना एक अकेली मां की भूमिका निभाती हैं जो एक हत्या के मामले में संदिग्ध है। जयदीप अहलावत करीना के पड़ोसी की भूमिका में नजर आएंगे जबकि विजय वर्मा जांच पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। गौरतलब है कि यह फिल्म करीना कपूर का ओटीटी डेब्यू है। यह फिल्म 21 सितंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है।