×

Youtube पर हर तरफ मचा 'पुष्पाराज' का भौकाल, एक दिन में ही Pushpa 2 के टीजर को मिल गए इतने मिलियन व्यूज 

 

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" का टीजर रिलीज हो गया है। ऐसे में रिलीज के साथ ही दर्शक सोशल मीडिया पर दिल खोलकर प्यार दे रहे हैं. फिल्म के टीजर ने डिजिटल दुनिया में हलचल मचा दी है. टीजर को हर तरफ से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता नजर आ रहा है। आइए जानते हैं 'पुष्पा 2' के टीजर के बारे में...


'पुष्पा 2' के टीजर ने मचाया तहलका
'पुष्पा 2' के टीजर ने फिल्म के लिए फैन्स की एक्साइटमेंट को दोगुना कर दिया है। इसी का नतीजा है कि एक दिन के अंदर 'पुष्पा 2' के टीजर को 85 मिलियन व्यूज मिल चुके हैं. साथ ही टीजर को 1 मिलियन से ज्यादा लोगों ने लाइक किया है। सोशल मीडिया पर लोग लगातार फिल्म से जुड़े पोस्ट शेयर कर रहे हैं। फिल्म में अल्लू अर्जुन का जबरदस्त अवतार नजर आने वाला है। विजुअल्स से लेकर बैकग्राउंड स्कोर तक, सब कुछ खास होने वाला है।


फिल्म खास होने वाली है
फिल्म के टीजर में फिल्म का जथरा सीक्वेंस दिखाया गया है। जथरा को सम्मक्का सरलाम्मा जथरा के नाम से भी जाना जाता है, यह आदिवासी देवी-देवताओं को समर्पित एक हिंदू त्योहार है। जिसे तेलंगाना राज्य में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। हर साल लाखों लोग इस त्यौहार को मनाते हैं।

<a href=https://youtube.com/embed/wboGYls1Bns?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/wboGYls1Bns/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Pushpa 2 The Rule Teaser | Allu Arjun | Sukumar | Rashmika Mandanna | Fahadh Faasil | DSP" width="1128">
इसे कब जारी किया जा रहा है?
'पुष्पा 2 द रूल' 15 अगस्त 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। सुकुमार द्वारा निर्देशित और मैथिली मूवी मेकर्स द्वारा निर्मित, फिल्म में अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिकाओं में हैं। इस नए टीजर को देखने के बाद दर्शकों के बीच फिल्म देखने की उत्सुकता और भी बढ़ गई है.