×

Varun Dhawan की अपकमिंग फिल्म का टीजर कर देगा रोंगटे खड़े, रिलीज़ डेट भी आ गई सामने 

 

'जवान' के बाद निर्देशक एटली कुमार एक और एक्शन थ्रिलर फिल्म लेकर आ रहे हैं, जिसमें वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। आज एटली ने फिल्म के टाइटल से पर्दा उठा दिया है। साथ ही वरुण धवन स्टारर फिल्म का धमाकेदार टीजर भी शेयर किया है।


साल 2024 की शुरुआत में एटली ने 'वीडी 18' को लेकर बड़ा ऐलान किया था। फिल्म की स्टारकास्ट के साथ शूटिंग से पहले उन्होंने पूजा की और वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया। कल यानी 4 फरवरी को एटली ने फैंस के साथ एक बड़ा अपडेट शेयर किया और बताया कि वह फिल्म के नाम का खुलासा करने वाले हैं. आख़िरकार अब इंतज़ार ख़त्म हुआ।


एटली ने अपनी आने वाली फिल्म 'वीडी 18' का नाम 'बेबी जॉन' रखा है। एटली ने 5 फरवरी को सोशल मीडिया पर फिल्म का शानदार पोस्टर शेयर कर टाइटल नाम का खुलासा किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "2024 के सबसे बड़े एक्शन एंटरटेनर का अनावरण। बेबी जॉन।" इसके साथ ही उन्होंने फिल्म का टीजर भी जारी किया है। पोस्टर में वरुण धवन का हाथ में बंदूक लिए खतरनाक अवतार नजर आ रहा है।

<a href=https://youtube.com/embed/6XIxhx-Yijc?autoplay=1&mute=1><img src=https://img.youtube.com/vi/6XIxhx-Yijc/hqdefault.jpg alt=""><span><div class="youtube_play"></div></span></a>" style="border: 0px; overflow: hidden"" title="Baby John | Biggest Action Entertainer of 2024 | Varun Dhawan, Keerthy Suresh & Wamiqa Gabbi" width="695">
एटली ने न सिर्फ 'बेबी जॉन' के टाइटल नाम का खुलासा किया है, बल्कि फिल्म का टीजर और रिलीज डेट भी जारी कर दी है। फिल्म का टीजर देखने के बाद आपके रोंगटे जरूर खड़े हो जाएंगे। एक मिनट पांच सेकेंड के वीडियो में आपको वरुण धवन का ऐसा खूंखार अवतार देखने को मिलेगा जो शायद आपने पहले कभी नहीं देखा होगा. टीजर का हर सीन आपको हैरान कर देता है। वरुण धवन की आने वाली फिल्म 'बेबी जॉन' 31 मई 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें कीर्ति सुरेश और वामिका गब्बी भी अहम भूमिका निभा रही हैं। फिल्म के निर्माताओं में प्रिया एटली, मुराद खेतानी और ज्योति देशपांडे शामिल हैं, जबकि निर्देशन की कमान ए कालीस्वरन ने संभाली है।