×

Holi 2024: मां बनने के बाद पहली बार होली सेलिब्रेट करेंगी ये TV एक्ट्रेसेस, नन्हे मेहमानों के साथ खेलेंगी रंग

 

देशभर में 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जाएगा. रंगों के इस त्योहार के लिए आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सभी काफी उत्साहित हैं। इस बार की होली कुछ टीवी सेलेब्स के लिए बेहद खास होने वाली है। इस बार कुछ टीवी एक्ट्रेसेस के लिए मां बनने के बाद यह पहली होली होने वाली है। ये एक्ट्रेस अपने नन्हें मेहमानों के साथ खूब धमाल मचाने वाली हैं।


पॉपुलर टीवी एक्ट्रेस रुबिना दिलैक कुछ महीने पहले ही जुड़वां बेटियों की मां बनी हैं। एक्ट्रेस की बेटियां फिलहाल 4 महीने की हैं। इस बार रुबिना और अभिनव पहली बार अपनी बेटियों के साथ होली खेलने जा रहे हैं।


गौहर खान ने पिछले साल अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था। गौहर भी इस बार अपने बेटे जहान के साथ पहली बार होली मनाने जा रही हैं।


दिशा परमार और राहुल वैद्य पिछले साल एक प्यारी सी बेटी के माता-पिता भी बने। ये कपल इस साल अपना पहला जन्मदिन अपने लाड़ले के साथ मनाने जा रहा है। हाल ही में इस कपल ने अपनी लाडली नव्या का 6ठे महीने का बर्थडे भी सेलिब्रेट किया था।


दीपिका कक्कड़ पिछले साल जुलाई में एक बेटे की मां बनी थीं। एक्ट्रेस का बेटा 8 महीने का होने वाला है। दीपिका के लाडले रुहान की भी ये पहली होली होगी, जिसे वो अपने मम्मी-पापा के साथ मनाएंगे।


टीवी एक्ट्रेस पंखुड़ी अवस्थी रोडे ने भी पिछले साल जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। इस साल वह अपनी पहली होली अपने दोनों बच्चों के साथ मनाएंगी।


'गुम है किसी के प्यार में' फेम एक्ट्रेस तन्वी ठक्कर भी कुछ महीने पहले मां बनी हैं। एक्ट्रेस ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. इस साल उनकी बेटी की पहली होली होगी।


'बालिका वधू' फेम नेहा मर्दा ने पिछले साल होली के बाद अपनी बेटी को जन्म दिया था। इस महीने एक्ट्रेस की बेटी 1 साल की हो जाएगी और अपनी पहली होली मनाएगी।