×

 क्या मगर रानी Divyanka के वार को झेल पायेगा KKK 13 का ये खिलाड़ी, देखने को मिलेगा कड़ा मुकाबला 

 

'खतरों के खिलाड़ी 13' इस हफ्ते टीआरपी लिस्ट में धमाल मचाने के लिए तैयार है। सोशल मीडिया पर आए दिन 'खतरों के खिलाड़ी 13' से जुड़े कई बड़े अपडेट्स सामने आते रहते हैं। इस हफ्ते रोहित शेट्टी प्रतियोगियों की बैंड बजाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। इस हफ्ते शो से एक और प्रतियोगी शीजान खान बाहर हो गए हैं। अब शो में सौंदास मौफाकिर, अरिजीत तनेजा, नायरा बनर्जी, रश्मीत कौर, डिनो जेम्स, शिव ठाकरे, अर्चना गौतम और ऐश्वर्या शर्मा के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है। 'खतरों के खिलाड़ी 13' में बतौर चैलेंजर एंट्री करने वाली मगर रानी ने कंटेस्टेंट्स की हालत खराब कर दी है। इस हफ्ते शो में दिव्यांका त्रिपाठी और शिव ठाकरे के बीच टक्कर देखने को मिलने वाली है।


टीवी के सबसे पॉपुलर शो में से एक 'खतरों के खिलाड़ी 13' में शिव ठाकरे और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच जबरदस्त लड़ाई देखने को मिलने वाली है। शिव ठाकरे और दिव्यांका त्रिपाठी खतरों के खिलाड़ी के लोकप्रिय प्रतियोगियों में से एक हैं। अब इस शो में दोनों के बीच जबरदस्त टक्कर होने वाली है। लेकिन रानी दिव्यांका त्रिपाठी 'खतरों के खिलाड़ी 11' में नजर आई थीं। इन दोनों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर आपको मजा आएगा।


'खतरों के खिलाड़ी 13' का यह सीजन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रहा है। हर बार की तरह इस बार भी शो के फिनाले तक पहुंचने के लिए जानी-मानी हस्तियां कड़ी मेहनत कर रही हैं। शो के मेकर्स ने कलर्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसे देखकर आप बेहद खुश होंगे। इस वीडियो में आप शिव ठाकरे और दिव्यांका त्रिपाठी को खतरनाक स्टंट करते हुए देख सकते हैं।वहीं बाकी प्रतियोगी दोनों को स्पोर्ट करते नजर आ रहे हैं. जैसा कि आप इस वीडियो में देख सकते हैं, दिव्यांका त्रिपाठी शो के सबसे ताकतवर प्रतियोगी शिव ठाकरे को चुनौती देती नजर आ रही हैं।


'खतरों के खिलाड़ी 13' अपने कंटेस्टेंट्स की वजह से सोशल मीडिया पर चर्चा में है। रोहित शेट्टी इस शो में प्रतियोगियों के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब मनोरंजन कर रहे हैं। रोहित शेट्टी का शो 'खतरों के खिलाड़ी 13' कलर्स टीवी पर प्रसारित हो रहा है। इसे आप जियो सिनेमा पर भी देख सकते हैं।